Total Pageviews

Showing posts with label Avatar Meher Baba. Show all posts
Showing posts with label Avatar Meher Baba. Show all posts

Friday, July 10, 2026

*मौन दिवस* 🌈🌈

 🌻🌼🍀🌻🌼☘️

इस कालखंड के सातवें और अंतिम पूर्णावतार प्रियतम अवतार मेहेरबाबा ने 10 जुलाई, 1925 से मौन प्रारम्भ किया जो हमेशा  अखंड रहा।

आज दस जुलाई, मौन दिवस है, इस दिन बाबा प्रेमी रात 12 बजे से अगली रात 12 बजे तक 24 घंटे मौन रखते हैं तथा इस विशेष दिन में भाग लेते हैं।

प्रारंभ में प्रियतम बाबा ने कहा कि वे सिर्फ 1 वर्ष के लिये मौन रख रहे हैं किंतु यह बढ़ता रहा और फिर हमेशा अखंड रहा।

प्रियतम बाबा का कहना है कि यह मौन उनके सघन आध्यात्मिक कार्य के लिये है।

चूँकि इंद्रियाँ बाह्य जगत (माया) में भटकाती हैं और भीतरी यात्रा से रोकती हैं और भीतरी यात्रा ही ईश्वर से एकाकार करवाता है अथवा आत्मबोध (Self Realization) करवाता है अतः आध्यात्मिक प्रगति के लिये इंद्रिय निग्रह (इंद्रियों पर विजय प्राप्त करना) आवश्यक है जो कि आंतरिक मौन से ही प्राप्त होता है।

बाह्य मौन एक अभ्यास है जो आंतरिक मौन को प्राप्त करने में मदद करता है। (बाबा ने कहा है - Self Realization is God Realization)।

प्रारम्भ में बाबा प्रेमियों को 24 घंटे का आहार व्रत अथवा मौन व्रत रखने के लिये प्रियतम बाबा ने कहा फिर दोनों में से किसी भी एक अभ्यास को करने के लिये कहा। बाद में, कुछ लोगों ने अपनी ज़िम्मेदारियों (विशेषकर कार्यालयीन) के कारण दोनों ही व्रत करने में असमर्थता जताई तो प्रियतम बाबा ने दोनों ही प्रकार के व्रतों से छूट दे दी।

प्रियतम बाबा ने कहा कि सबसे बड़ा चमत्कार  तब होगा जब वे मौन खोलेंगे और शब्दों के शब्द का उच्चारण करेंगे।

कई लोगों का मानना है कि प्रियतम बाबा हमारे हृदय में अपना मौन खोलेंगे। किंतु इसके लिये हमें अपने हृदय को इच्छाओं से रिक्त कर प्रियतम बाबा के प्रकटीकरण के लिये स्थान बनाना होगा।

प्रियतम बाबा ने कहा है कि मैं आपके हृदय में आने का कई बार प्रयास करता हूँ किंतु बार-बार आपके हृदय को इच्छाओं से भरा पाता हूँ।

गोल मेज़ सम्मेलन में जाते हुये प्रियतम बाबा और गाँधी जी की भेंट हुई। इस भेंट से गाँधी जी इतने प्रभावित हुये कि प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को  गाँधीजी ने मौन व्रत रखना प्रारम्भ किया।

जब प्रियतम बाबा ने कहा कि वे एक वर्ष के लिये मौन धारण करने वाले हैं तो एक बाबा प्रेमी ने कहा कि प्रियतम बाबा यदि आपने मौन धारण किया तो हमें सत्य कौन सिखायेगा।

यह बात सुनकर प्रियतम बाबा ने कहा - मैं सिखाने नहीं जगाने आया हूँ ।

प्रियतम बाबा ने बताया कि एक रोज़ मौन दिवस पूरे विश्व में त्यौहार की तरह मनाया  जायेगा।

*सादर*
*प्रियतम अवतार मेहरबाबा की जय जय जिनेंद्र सदा*
🙏🏻🌈🌈😇😇🙏🏻

Friday, July 11, 2025

शिक्षा, शिक्षक और विद्यार्थियों के लिये ईश्वरीय वरदान ए.आई. (आर्टिफिशियल इंटेलिजैन्स)

🌻🌼🍀🌻🌼☘️

महाविद्यालयों की कक्षाओं में, विद्यार्थियों की कम होती उपस्थिति एक विचारणीय विषय बनता जा रहा है । ऐसा प्रतीत होता है कि ऑन लाईन संसाधन, जैसे गूगल, यू-ट्यूब और अब ए. आई. (आर्टिफिशियल इंटैलिजैन्स) मंच, छात्रों को, पाठ्यक्रम के अध्ययन के लिये पर्याप्त लगते हैं । बचे हुये समय को वे नौकरी के लिये प्रतियोगी परीक्षाओं और साक्षात्कार की तैयारी में लगाना अधिक उपयोगी समझते हैं ।


कुछ ऐसा करें कि छात्र खुशी-खुशी।कक्षा में आयें:
नियमानुसार, कक्षा में पचहत्तर प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता के बल पर छात्रों को कक्षाओं तक लाया तो जा सकता है किंतु, शायद, स्थिति वही बेहतर हो कि वे स्वप्रेरित हो कर कक्षाओं में खुशी-खुशी आयें।

कक्षा का वातावरण और शिक्षा:
छात्रों को कक्षा में बुलाने के लिये कक्षा के वातावरण और शिक्षा प्रदान करने की पद्धति दोनों में सुधार और संयोजन करने की आवश्यकता है, जिसके लिये, आधुनिक संचार क्रांति के संसाधनों के इस दौर में, कक्षा, शिक्षा और शिक्षक की भूमिका तथा इनके परस्पर संयोजन को समझना बहुत ज़रूरी हो गया है।

ज्ञान और सूचना में अंतर होता है:
विषय को, सूचना नहीं बल्कि ज्ञान के रूप में जानना, समझना, आत्मसात करना और उपयोग कर पाना ही शिक्षा है । शिक्षा की एक बहुत ही सुंदर परिभाषा इलाहाबाद कृषि संस्थान के प्रशासनिक भवन के बाहरी दीवार पर बड़े-बड़े अक्षरों में अंकित है । यह परिभाषा कहती है कि ‘शिक्षा मनुष्य की प्रवृत्ति को मुक्त करने की लिये है’ । मनुष्य की प्रवृत्ति मूल रूप से पाश्विक है किन्तु ज्ञान के माध्यम से,  विवेक जागृत कर, वह इस प्रवृत्ति से मुक्त हो सकता है।

ऑन लाईन मंच, विषय के बारे में जानकारी और सूचनायें तो देती हैं किंतु यह ज्ञान प्रदान नहीं कर पातीं क्योंकि यह मंच अनुभव साझा नहीं करते। सूचना और जानकारी जब अनुभव के साथ सम्मिश्रित होता है तब यह ज्ञान का स्वरूप प्राप्त करता है ।

ज्ञान हस्तांतरित करने के पूर्व, उपस्थित छात्रों की, विषय संबंधी सामूहिक समझ के स्तर को समझना और इस स्तर के अनुसार शिक्षित करना बेहतर होगा । शिक्षक और छात्र के मध्य स्थापित भावनात्मक सेतु भी छात्रों द्वारा ज्ञान को ग्रहण करना सुगम्य बनाता है । इसी तरह ज्ञान का सम्प्रेषण और प्रभावी हो जाता है यदि शिक्षक का व्यक्तित्व आकर्षक और प्रेरक हो साथ ही शिक्षक ज्ञानी हो । 

शिक्षक को ऑंलाईन मंच से एक कदम आगे रहना पड़ेगा, उन्हें नवीनतम शोध का अध्ययन करना होगा, नवाचारी और रचनात्मक होना होगा ।

कक्षा से कार्यशाला की ओर:
वर्तमान परिदृश्य में कक्षा  को कार्यशाला में परिवर्तित करना होगा जहाँ शिक्षा देना ही मात्र उद्देश्य नहीं होगा बल्कि शिक्षा के साथ कौशल संवर्धन भी आवश्यक हो जिससे कार्यशाला का रूप धारण की हुई कक्षा छात्रों के लिये अधिक रोचक होगी और वे कक्षा में उपस्थित होने के लिये तत्पर होंगे जहाँ वे ज्ञान विज्ञान को अपने अनुभव के साथ सीखेंगे। पाठ्यक्रम में प्रायोगिक कक्षाओं पर अधिक बल देना भी छात्र-छात्राओं को एक ओर अधिक सीखने का मौका देगा वहीं इन्हें कक्षा में उपस्थित होने का कारण भी देगा ।

कक्षा को रोचक बनायें:
ष्टि आई.ए.एस. के फाऊंडर और शिक्षक कहते हैं कि छात्रों को लंबे समय तक कक्षा में बाँध कर रखना आसान नहीं होता है । शिक्षक को अपनी गरिमा रखते हुये, छात्रों के स्तर पर आ कर विभिन्न रोचक कथाओं, प्रसंगों और चुटकुलों के माध्यम से भी कक्षा का वातावरण मज़ेदार बना कर रखना पड़ता है । तो शिक्षकों को स्वयं और कक्षा के वातावरण को बदलना सीखना होगा उसे शिक्षा प्रदान करने के नये उपकरणों का उपयोग सीखना होगा और सबसे बड़ी बात उसे इस प्रक्रिया में आनंद ढूँढना होगा।

चलते हैं स्मरण से कौशल संवर्धन की ओर:
कहते हैं कि परिवर्तन को छोड़ सब परिवर्तनीय है अर्थात परिवर्तन स्थायी है। तेज़ी से बदलते शैक्षणिक जगत के बारे में प्रख्यात शिक्षाविद प्रो.एस. व्ही.आर्य कहते हैं कि रोज़ कुछ न कुछ पढ़ते रहें सीखते रहें ताकि आप प्रासंगिक रहें। बदलते ज्ञान और शिक्षा जगत में रत शिक्षक और छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि अब स्मरण का कार्य करने के लिये कम्प्यूटर है किंतु उन्हें इस ज्ञान का उपयोग करना अच्छी तरह सीखना होगा अर्थात अब ज्ञानार्जन, स्मरण  के बजाय कौशल संवर्धन की ओर हो गया है । 

कार्य कुशलता और कार्य दक्षता का महत्व:
ध्यान दें कि एक नौकरी ढूँढ रहे उम्मीदवार की कीमत उसकी कार्यदक्षता अथवा कार्य कुशलता ही है न कि उसे प्राप्त उपाधियाँ अथवा डिग्रियाँ। हाँलाकि कार्य कुशलता अथवा कार्य दक्षता प्राप्त करने की पहली सीढ़ी विषय सम्बन्धी ज्ञान ही होता है। पूर्व में मल्टीटास्किंग (कई कार्यों को एक साथ करने की क्षमता) करने वाले एम्प्लॉई (कर्मचारी) को पसंद किया जाता था किंतु आज फिर विषय विषेज्ञता को ही पसंद किया जा रहा है जिसके लिये ज्ञान, कुशलता / दक्षता का संगम आवश्यक है।

ज्ञानेन्द्रियाँ और सीखने की प्रक्रिया:
कहते हैं कि, पाँच ज्ञानेंद्रियों, दृष्टि (चक्षु अथवा आँख), कर्ण (सुनना), स्पर्श (त्वचा, छूना), रसना (जिव्हा), नासिका (नाक, सूंघना) में से जितनी अधिक से अधिक इंद्रियों का उपयोग सीखने में किया जाये उतना ही पक्के रूप से किसी भी ज्ञान को सीखा जा सकता है। इसी बात के लिये एक प्रसिद्ध कहावत है कि अगर हम सिर्फ सुनेंगे तो भूल जायेंगे, अगर हम सुनेंगे और देखेंगे तो याद रखेंगे, अगर हम सुनेंगे, देखेंगे और कर के देखेंगे (अनुभव प्राप्त करना)
तो सीखेंगे (If I hear, I will forget, If I see I will remember, If I do I will learn.)
ऑनलाईन मंच इन बिन्दुओं में गौण रह जाता है। यह मंच तो बस विषय को छात्रों के समक्ष प्रस्तुत कर देते हैं और विषय को समझना और आत्मसात करने की पूरी ज़िम्मेदारी छात्र की स्वयं होती है । छात्र-छात्राओं को यह समझना होगा कि याद रखने में और सीखने में अंतर होता है। इस लेख में पूर्व में हमने देखा कि आपकी नियोक्ताओं के बीच आपकी माँग तो तभी बढ़ेगा जब आप अपनी कार्य कुशलता और दक्षता को बढायेंगे और इसे बढ़ाने के लिये आपको कक्षा में आना ही पड़ेगा।

ऑन लाईन मंच शिक्षा हेतु वरदान:
आवश्यक यह है कि ऑन लाईन मंच को चुनौती नहीं मानें बल्कि यह शिक्षक और विद्यार्थी के लिये ईश्वर का वरदान हैं । शिक्षा उपकरणों के उपयोग और ऑन लाइन मंचों के माध्यम से शिक्षा के आदान प्रदान को और भी अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है । इस तरह मिलेजुले प्रयासों से छात्रों को कक्षा की ओर फिर से उन्मुख किया जा सकता है क्योंकि यह मंच क़िताबों की तरह ही हैं, ऑन लाईन लाईब्रेरी हैं, शिक्षा तथा शिक्षण कार्य के लिये पूरक है ।

ईश्वर प्रदत्त बुद्धिमत्ता श्रेष्ठ:
 लिखने की विधा नहीं थी तब, जब शिलाओं पर, पत्तों और कागज़ पर लिखा जाने लगा तब भी गुरु और शिक्षक उपयोगी थे और आज जब ऑन लाईन विषय का सृजन होने लगा तब भी शिक्षक और कक्षा की उपयोगिता और महत्व में कोई कमी नहीं आई है न कभी  आयेगी । आखिर ए. आई. कृत्रिम बुद्धिमत्ता ही है ईश्वर प्रदत्त बुद्धिमत्ता नहीं है। ए.आई.वहीं तक सीमित है जितना मनुष्य ने उसे सीखा दिया किन्तु मनुष्य की रचना तो असीमित ईश्वर ने की है। प्रियतम अवतार मेहेरबाबा कहते हैं कि बुद्धिमत्ता से कहीं आगे है अंतर्ज्ञान (इन्ट्यूशन), प्रेरणा (इंस्पिरेशन) और प्रेम (लव)। प्रियतम बाबा आगे बताते हैं कि हमारी गैलेक्सी, 'मिल्की-वे' में 18000 (अट्ठारह हज़ार) धरतियाँ ऐसी हैं जहाँ जीवन है। अन्य धरतियों के लोग बुद्धि में हमारी धरती के लोगों की तुलना में बहुत आगे हैं किंतु उनमें भावना की बहुत कमी है। भावना और बुद्धि का पूर्ण सन्तुलन सिर्फ हमारी धरती के मनुष्यों में ही है। आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए. आई.) जितनी भी बढ़ जाये किन्तु शिक्षक और छात्र के बीच के भावनात्मक रिश्ते, छात्रों को कक्षा में अवश्य ले आयेंगे।

सादर
प्रियतम अवतार मेहेरबाबा की जय जय जिनेन्द्र सदा

🙏🏻😇😇🌈🌈🙏🏻

आपसे विनम्र आग्रह है कि कृपया लेख के बारे में अपने अमूल्य विचार और सुझाव कमेंट बॉक्स में अंकित कर प्रोत्साहित करने का कष्ट करें,

सादर 

जय प्रियतम अवतार मेहर बाबा जय जिनेंद्र सदा

🙏🏻😇😇🌈🌈🙏🏻

Sunday, June 1, 2025

ईश्वर साक्षात्कार की कुंजी

 🌻🌼🍀🌻🌼☘️

प्रियतम अवतार मेहेरबाबा कहते हैं कि संस्कारों के कारण ही जीव पुनर्जन्म के चक्र में रहता है। यह संस्कार बेड़ियाँ हैं। बुरे संस्कार लोहे की बेड़ियाँ हैं तो अच्छे संस्कार सोने की बेड़ियाँ। ईश्वर से एकाकार करने के लिये दोनों ही प्रकार के संस्कारों से छुटकारा पाना आवश्यक है, जिसकी कुंजी विचारों को आने से रोकने में है।


मन में आये विचार, बोले गये वचन और काया से किये गये कर्म से संस्कारों का निर्माण होता है। बोले गये वचन और किये गये कर्म का आधार विचार ही होता है। विचार को ही रोक लिया जाये तो यह वचन अथवा कर्म में परिवर्तित नहीं हो पायेंगे।


विचारों के कारण उत्पन्न कर्म न्यून बल के होते हैं, वचन के कारण उत्पन्न संस्कार मध्यम बल के तथा कर्म के कारण उत्पन्न संस्कार अधिक बल के होते हैं। 


न्यून बल के संस्कार को समाप्त करना सरल होता है, मध्यम बल के संस्कार को समाप्त करना थोड़ा कठिन और किये गये कर्म के कारण उत्पन्न अधिक बल के संस्कार को समाप्त करना सबसे कठिन होता है। 


अच्छा हो कि इन संस्कारों को निर्मित ही न होने दें।


प्रियतम अवतार मेहेरबाबा कहते हैं कि निरन्तर मेरा नाम सुमिरन करें जो कि विचारों को दूर रखने में उसी प्रकार सहायक होगा जैसे मच्छर को दूर रखने के लिये मच्छरदानी सहायक होती है।


 *सादर*

*प्रियतम अवतार मेहेरबाबा की जय जय जिनेन्द्र सदा*

🙏🏻😇😇🌈🌈🙏🏻

सादर प्रियतम अवतार मेहेरबाबा की जय जय जिनेन्द्र सदा,

आपसे विनम्र आग्रह है कि कृपया लेख के बारे में अपने अमूल्य विचार और सुझाव कमेंट बॉक्स में अंकित कर प्रोत्साहित करने का कष्ट करें,

सादर जय प्रियतम अवतार मेहर बाबा जय जिनेंद्र सदा

🙏🏻🌈🌈😇😇🙏🏻

Tuesday, November 28, 2023

श्रीरामचरित मानस से: महर्षि वाल्मीकि- भरत संवाद

दोहा:

सुनहु भरत भावी प्रबल बिलखि कहेहुँ मुनिनाथ। 

हानि लाभ जीवन मरण, यश अपयश विधि हाथ।।


*अर्थात्:* महर्षि वाल्मीकि कहते हैं कि भावी बहुत प्रबल होती है, हानि, लाभ, जीवन, मरण, यश, अपयश सब ईश्वर के हाथ में होता है ( *अर्थात्*  इन सब पर मनुष्य का कोई बस नहीं है, यदि कुछ बस में है तो वह है कर्तव्य निर्वहन)।


यह दोहा अयोध्या कांड से है जब भरत जी अपने ननिहाल ले लौट कर अयोध्या में घटी घटनाओं के बारे में जानकर अत्यंत दुखी और विचलित हो जाते हैं। पिता का संस्कार करने के बाद महर्षि वाल्मीकि उनसे कहते हैं कि तुम्हारे पिता ने वचन निभाने के लिये अपने प्राण त्याग दिये। 


उन्होंने अयोध्या का राज तुम्हें दिया है अतः किसी भी प्रकार की सोच न करो। सोच तो उनके बारे में करनी चाहिये जो अनुचित तथा अमर्यादित कार्य और व्यवहार करते हैं। तुम्हारे पिता को तो सद्गति प्राप्त हुई है। अपनी पिता की इच्छा का सम्मान कर जो तुम्हारा कर्तव्य है उसे निभाओ। जो पिता की आज्ञा का पालन करते है उन्हें पाप नहीं लगता है और उन्हें अपयश नहीं मिलता बल्कि वे सुख और सुयश के भागी होते हैं और इन्हें इंद्रपुरी (स्वर्ग) मिलता है।

 *जय सियाराम जय जिनेन्द्र जय मेहेरामेहेर सदा* 

🙏🌈🌈🙏

Saturday, November 25, 2023

श्रीरामचरित मानस से:प्रभु राम के दर्शन

 🌻🌼🍀🌻🌼☘️ 

पूज्यनीय गोस्वामी तुलीदास जी कृत श्रीरामचरित मानस के बाल कांड में शिवपार्वती संवाद में दी गई यह सुंदर चौपाई की पंक्तियाँ हैं -

🍥🍭🍥🍭🍥🍭

 *हुई है वही जो राम रखि राखा।*

*को कर तर्क बढ़ावे साखा।।* 

🌷🍬🌷🍬🌷🌷

यह सुंदर पंक्तियाँ उद्धृत  कर रही हैं कि मनुष्य के अहंकार का कोई मोल नहीं है, जिस कारण वह विचार करता है कि कर्ता वह स्वयं है तथा इस सोच के कारण वह कर्ता भाव में रह कर ईश्वर तथा ईश्वर कृपा से वंचित रह जाता है। परम धाम उसकी नियति है किंतु वह जन्मजन्मांतर भटकता रह जाता है।


पंक्तियाँ, मार्ग प्रशस्त करती हैं कि अहंकार त्याग कर, ईश्वर के प्रति प्रेमवश हो उसका भरोसा करें कि कर्ता तो वही हैं। 


ईश्वर पर यह भरोसा,  उससे प्रेम होने के उपरांत ही सम्भव होता है। इसीलिये प्रभु राम को प्रेम प्यारा है।


भगवान कहते हैं कि कलयुग में मुझे प्राप्त करने का मात्र प्रेम ही एकमात्र मार्ग है।


प्रेम हृदय में उपजता है, बुद्धि तर्क करती है, इसलिये यह पंक्तियाँ तर्क करने से रोकती हैं। क्योंकि जब तक बुद्धि को विराम नहीं मिलता, तब तक हृदय में विराजे प्रभु राम  से साक्षात्कार नहीं होता।

प्रभु राम के साक्षात दर्शन तो प्रेम से ही होंगे।


 *जहाँ भरोसा है, वहाँ भय नहीं।* 

 *सादर -* 

 *जय सियाराम जय मेहेरामेहेर जय जिनेन्द्र सदा*

🙏🌈🌈😇😇🙏

श्रीरामचरित मानस से (भगवान को केवल प्रेम प्यारा है)

 🌻🌼🍀🌻🌼☘️

श्रीरामचरितमानस के अयोध्या कांड में वर्णन है कि भगवान श्रीरामचंद्रजी, सीतामाता और लक्ष्मण जी ने चित्रकूट में रहना प्रारम्भ किया।

यहाँ आपके दर्शन करने के लिये वन में रहने वाले भील और कोल आये तथा भगवान से सेवा करने का उन्होंने आग्रह किया तब भगवान ने अपने प्रेम से वनवासियों को संतुष्ट किया।

इसी प्रसंग से निम्नलिखित सुंदर पंक्तियाँ हैं जिनके अनुसार भगवान राम को केवल प्रेम प्यारा है।


*चौपाई:* 

रामहि केवल प्रेमु पियारा।

जानि लेउ जो जान निहारा।। 

राम सकल बनचर तब तोषे।

कही मृदु वचन प्रेम परिपोषे।।


*अर्थात:* 

श्री रामचंद्र भगवान को केवल प्रेम ही प्यारा है जो जानने वाला हो (जानना चाहता हो) वह जान ले। तब श्रीरामचंद्रजी ने प्रेम से परिपुष्ट हुए (प्रेमपूर्ण) कोमल वचन कहकर उन सब वन में विचरण करने वाले लोगों को संतुष्ट किया।

जय सियाराम जय मेहेरामेहेर सदा

🙏😇😇🌈🌈🙏

श्रीरामचरित मानस से: भगवान श्रीरामचंद्र जी का निवास स्थान

 🙏🌈🌈😇😇🙏

*जय सियाराम, जय मेहेरामेहेर सदा* 


जाति पाँति धनु धरमु बड़ाई। 

प्रिय परिवार सदन सुखदाई।।


सब तजि तुम्हहि रहइ उर लाई। 

तेहि के हृदयँ रहहु रघुराई।।


 *अर्थात-* 

जाति, पाति, धन, धर्म, बड़ाई, प्यारा परिवार और सुख देनेवाला घर- सबको छोड़कर जो केवल आपको ही हृदय में धारण किये रहता है, हे रघुनाथ जी ! आप उसके हृदय में रहिये।।


यह बेहद महत्वपूर्ण और सुंदर दोहा, श्रीरामचरित मानस के अयोध्या कांड से है।


भगवान सियाराम, लक्ष्मण जी सहित, वन गमन करते हुये महर्षि वाल्मीकि जी के आश्रम पहुँचते हैं।  


यहाँ भगवान राम, महर्षि वाल्मीकि से पूछते हैं कि इस वन में हम कहाँ रहें। 


तब, महर्षि वाल्मीकि जी कहते हैं 

'जो जाति पाँति, धन, धर्म को छोड़ कर आपको हृदय में धारण करते हैं, आप उसके हृदय में रहिये'

🌷🍬🌷🍬🌷🍬


दीपावली की ढेर सारी बधाईयाँ और शुभकामनायें !!!


🍥🍭🍥🍭🍥🍭

 *जय सियाराम, जय मेहेरामेहेर सदा* 

🙏😇😇🌈🌈🙏

Sunday, November 5, 2023

श्री रामचरित मानस से.....श्री राम-केवट जी प्रसंग

🌻🌼☘️🌻🌼🍀

महाराज दशरथ जी की आज्ञा पाकर, सियाराम, लक्ष्मण जी के साथ जब वन गमन कर गये तो पिता दशरथ जी से रहा न गया और उन्होंने अपने मंत्री सुमंत्र को यह कह कर वन भेजा कि किसी प्रकार तीनों को वन घुमा कर, फिर मना कर वापस अयोध्या ले आना।

सुमंत्र जी ने बहुत प्रयास किया किन्तु भगवान न माने तब दुखी मन से सुमन्त्र जी भगवान राम की बात मान कर अयोध्या लौट चले।

जब रथ मुड़ कर चलने लगा तो रथ के घोड़े पलट-पलट कर भगवान को देखते हुये, हिनहिनाने लगे।
श्रीरामचरित मानस में लिखा है कि जब भगवान से दूर होने पर पशु इतने व्याकुल हो गये तो मनुष्य कितने व्याकुल हुये होंगे।

निषाद राज के साथ भगवान सियाराम और लक्ष्मण जी ने यात्रा जारी रखी और वे गंगा जी के तीर (किनारे) पहुँच गये जहाँ इनकी भेंट केवट जी से हुई। भगवान ने केवट जी से उन सब को नाव द्वारा गंगा जी पार कराने का आग्रह किया किन्तु केवट ने उन्हें नाव पर चढ़ाने को मना कर दिया।

केवट को यह मालूम था कि भगवान के अँगूठे के स्पर्श से अहिल्या पाषाण से सुंदर स्त्री के रूप में परिवर्तित हो गईं और मुनि जी के पास लौट गईं।

केवट को यह भय था कि जब पाषाण, स्त्री के रूप में परिवर्तित हो सकता है तो उनकी नाव तो काष्ठ (लकड़ी) की बनी हुई है। कहीं उनकी नाव भी स्त्री रूप में परिवर्तित हो गई और मुनि के पास चली गई तो उनकी तो दाल-रोटी ही छिन जायेगी।

कुछ देर भगवान के आग्रह को विनम्रतापूर्वक मना करने के पश्चात्  केवट जी इस शर्त पर भगवान को नाव पर चढ़ाने को तैयार हो गये कि, भगवान उन्हें (केवट को) अपने पाँव पखारने देंगे।

भगवान मुस्कुराते हुये केवट जी से पाँव पखरवाते हुये माता सीता और भ्राता लक्ष्मण की ओर देखते जा रहे थे और मानस संवाद कर रहे थे कि आप दोनों को एक एक पैर ही पखारते हैं ।

भगवान के विवाह के पूर्व लक्ष्मण जी भगवान के दोनों चरणों को पखारते थे किंतु विवाह के बाद  भगवान के एक पैर को माता सीता और दूसरे पैर को लक्ष्मण जी पखारने लगे।

किन्तु केवट जी पर भगवान की ऐसी कृपा हुई की उन्होंने अपने दोनों पैर पखारने का अवसर उन्हें प्रदान किया।

भगवान के पाँव पखारने के बाद, केवट तथा उनके परिवार ने चरणामृत ग्रहण किया। इस तरह से केवट ने अपने परिवार और पितरों का उद्धार किया।

जब केवट जी, गंगा जी के जल से भगवान के चरण पखार रहे थे तब गंगा जी की बुद्धि सकुचा गई और वे सोचने लगीं कि वही भगवान जिन्होंने वामनावतार के रूप में मात्र दो पग में ही तीनों लोकों को नाप लिया था, अब वे गंगा जी पार नहीं कर पा रहे हैं। किंतु जल्द ही उन्होंने अपने हृदय में अनुभव किया कि यह तो वही हैं जिनके चरणों से मेरा उद्भव हुआ है और अभी जो कुछ भी हो रहा है यह मात्र भगवान की लीला है (ईश्वर को जानने के लिये भाव और अनुभव का आवश्यता होती है, बुद्धि से उन्हें समझा नहीं जा सकता)।

केवट जी ने सबको अपनी नाव में बैठा कर गंगाजी के पार उतारा किन्तु केवट जी ने अपना मेहनताना लेने से पहले ही मना कर दिया था।

भगवान बड़े संकोच में पड़ गये। माता सीता ने भगवान का मन पढ़ लिया (पति पत्नी के सम्बन्ध की गहराई को किस सुंदरता से समझाया है, परस्पर सम्बन्ध ऐसे जहाँ भावनाओं को शब्द रूप देने की आवश्यकता ही नहीं है)। माता सीता ने अपनी अँगूठी भगवान को दी ताकि वे केवट जी को मेहनताना दे सकें।

किन्तु केवट जी, भगवान से कहते हैं कि जब आप यात्रा से लौटेंगे तब वे मेहनताना लेंगे। यह सुनकर भगवान, केवट जी को ईश्वर भक्ति का अनुपम आशीर्वाद प्रदान करते हैं (ईश्वर भक्ति का अवसर भी ईश्वर की अनुमति से ही मिलता है),
*जय सियाराम दरबार जय मेहेरामेहेर*
🙏😇😇🌈🌈🙏

Friday, September 29, 2023

क्षमावाणी पर्व

🌻🌼☘️🌻🌼🍀

जैन धर्म में मनाया जाने वाला क्षमा वाणी का पर्व एकदम निराला है साथ ही क्षमा वाणी की अवधारणा भी बहुत ही प्यारी है। इस पर्व का अर्थ बहुत गहरा है।

यह पर्व, दस दिवसीय पर्युषण पर्व, पूर्ण होने (अनंत चतुर्दशी के दिन) के पश्चात् अगले दिन पूर्णिमा को मनाया जाता है।

इस दिन, प्रतिवर्ष, जैन धर्मावलंबी, अपने परिजनों व परिचितों के प्रति, जाने अनजाने हुई भूल-चूकों के लिये, एक दूसरे से क्षमा याचना करते हैं और दूसरे क्षमाप्रार्थियों को क्षमा करते हैं, इस तरह वे अपने मन को पवित्र करते हैं ।

अपनी भूल और गलतियों को स्वीकार करना, फिर उनके लिये क्षमा माँगने में बहुत आत्मिक शक्ति की आवश्यकता होती है । वस्तुतः अपनी गलतियों के लिए माफी माँगना सरल नहीं है लेकिन इससे कहीं अधिक मुश्किल  है  किसी व्यक्ति को हृदय से क्षमा करना। इन दोनों ही अवस्थाओं में मनुष्य का अहंकार आड़े आता है। क्योंकि जब तक अहंकार समाप्त न हो जाये तब तक क्षमा माँगना अथवा क्षमा करना लगभग असंभव होता है।

इसी की सरल व्याख्या करते हुए प्रियतम अवतार मेहेरबाबा ने बताया है कि  भूल-चूक में अथवा जान बूझकर किसी व्यक्ति के प्रति  हमारे द्वारा किये गये अन्याय के लिये  क्षमा माँगना अथवा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा हमारे प्रति किये गये अन्याय को क्षमा करने से हमारे मन पर अंकित कर्म की छाप (कर्म बंध अथवा संस्कार) से हम मुक्त हो जाते हैं और कर्मबंध का यह बोझ हमारे अगले जन्म  में नहीं जाता है।

इस तरह हमारी क्रमिक आत्मिक उन्नति होती जाती है, जब तक की ईश्वर कृपा से हमारा मन  पूर्ण रूपेण निश्छल हो जाये।

ऐसा प्रतीत होता है कि क्षमा वाणी का पर्व अहंकार त्याग की भी उत्तम राह है।

*जय प्रियतम अवतार मेहेरबाबा जय जिनेन्द्र सदा*

🙏😇😇🌈🌈🙏

Monday, September 18, 2023

*राम रतन धन पायो*

*संदर्भ:* यह सुंदर कथा पूज्यनीय मोरारी बापू द्वारा सुनाई गई राम कथा से है, 

।। जय सियाराम सदा ।।

🙏🌈🌈😇😇🙏


🌱 एक बड़े पहुँचे हुये महात्मा जी थे, वे दिन भर भगवान राम के नाम सुमिरन में डूबे रहते थे। रात्रि में सिर्फ एक प्रहर (3 घंटे) ही सोते थे जो उनके लिये पर्याप्त था। बाकी पूरे समय वे भक्ति में लीन रहते थे और सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करते थे।


एक रोज़, राज्य के महाराज जी अपने दीवान जी के साथ प्रजा की खुशहाली देखने के लिये भ्रमण पर निकले, रास्ते में उन्हें एक छोटी सी सादगीपूर्ण कुटिया मिली।


कुटिया के बाहर एक महात्मा जी विराजे थे,उनके चेहरे पर बहुत तेज और सौम्यता थी। महात्मा जी के समक्ष एक भिक्षा पात्र रखा हुआ था। 


महात्मा जी की कुटिया को देख कर महाराज का हृदय पसीज गया। उन्होंने दीवान जी से कहा, दीवान जी, कृपया महात्मा जी को भरपूर स्वर्ण मुद्रायें दे दें ताकि वे अपना सुंदर सा घर बना सकें, सुखद जीवन व्यतीत कर सकें। सुखी हो सकें।


दीवान जी ने कहा, राजन् हम आपके आदेशानुसार, इन्हें स्वर्ण मुद्रायें अवश्य दे देते हैं किन्तु, इन स्वर्ण मुद्राओं को पा कर अथवा उपयोग कर महात्मा जी सुखी होंगे कि नहीं यह कहना कठिन है। इतना कह कर दीवान जी ने महात्मा जी के पात्र में ढेर सारी स्वर्ण मुद्रायें रख दीं।


महाराज जी, दीवान जी की बात को सुनकर हैरान हो गये। उन्होंने दीवान जी से पूछा की उन्होंने यह क्यों कहा कि स्वर्ण मुद्रायें मिलने के बाद भी महात्मा जी सुखी होंगे अथवा नहीं यह कहना कठिन है। यह सुनकर दीवान जी ने कहा कि राजन् यह महात्मा इस जगत के नहीं बल्कि परा जगत के हैं, यह तो समय ही बतायेगा कि क्या महात्मा जी को यह स्वर्ण मुद्रायें सुख दे पायेंगी और क्या धन सुख का साधन है। 


कई दिन बीते, एक रोज़ महाराज को दीवान जी की बात याद आई कि क्या धन सुख का साधन है ? महाराज ने दीवान जी को बुला भेजा और कहा कि हमें निरन्तर आपके द्वारा कही बात याद आती है कि क्या धन सुख का साधन है? इस बात का फैसला कैसे करें ? दीवान जी ने कहा कि इस बात का फैसला तो महात्मा जी से मिलकर ही हो पायेगा। चलिये महात्मा जी के दर्शन करने चलें। 


जब दोनों उन महात्मा जी की कुटिया में पहुँचे तो देखा के महात्मा जी पहले की तरह ही अपनी कुटिया के बाहर राम नाम में लीन बैठे थे, भिक्षा पात्र पूर्व की तरह ही उनके समक्ष रखा था। पात्र में स्वर्ण मुद्रायें भी उसी प्रकार रखी थीं जैसे दीवान जी रख गये थे।


यह देख कर महाराज जी को आश्चर्य हुआ। उन्होनें दीवान जी से इसका कारण जानने को कहा। महाराज जी के आदेशानुसार, दीवान जी ने महात्मा जी से स्वर्ण मुद्राओं के उपयोग न करने का कारण पूछा।


महात्मा जी ने महाराज जी और दीवान जी को प्रणाम कर विनम्रतापूर्वक आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द अपना सोना वापस ले जायें। महात्मा जी ने आगे कहा कि आपके सोने के कारण हमारा सोना कठिन हो गया है। 


पहले, हमारी साधना के कारण, एक प्रहर (तीन घंटे) सो कर भी हम अपनी नींद पूरी कर लेते थे और बाकी समय का सदुपयोग साधना में करते थे।


जब से आपने यह स्वर्ण मुद्रायें दी हैं,  इनकी सुरक्षा की चिंता में हम सो नहीं पाते हैं और दिन भर उनींदे रहते हैं जिस वजह से हमारी साधना भी अधूरे मन से होती है। 


हम जानते हैं कि आपने हमारे भले के लिये ही यह स्वर्ण मुद्रायें दी हैं, किंतु हम क्षमाप्रार्थी हैं, हमें इन स्वर्ण मुद्राओं के कारण बहुत नुकसान हो रहा है, आप यह मुद्रायें अपने साथ वापस लेते जायें।


महात्मा जी का उत्तर सुनते ही दीवान जी और महाराज जी एक दूसरे को देख कर मुस्कुरा उठे। महाराज जी को अपने प्रश्न का उत्तर मिल चुका था। वे बोले कि दीवान जी अपने सही कहा था यह महात्मा जी इस जगत के नहीं बल्कि परा जगत से हैं और 

*असल धन तो राम नाम ही है।* 


 *सादर*

*जय प्रियतम अवतार मेहेरबाबा जय जिनेन्द्र सदा* 

🙏🌈🌈🙏

Friday, October 15, 2021

दशहरा:संतुलन की असन्तुलन पर जीत

रावण के दस शीश उसके परम विद्वान होने का प्रतीक माना जाता है। किन्तु इसे अत्यधिक अहंकार का भी प्रतीक माना जाता है। 


रावण के चित्र से ऐसा लगता है कि रावण का एक शीश मध्य में होना चाहिये, बाकी चार शीश एक ओर तथा पाँच शीश दूसरी ओर होना चाहिये। 


इस प्रकार, शायद यह इस बात का भी प्रतीक है कि वे बेहद बुद्धिमान होने के बावजूद असंतुलित बुद्धि के प्रतीक होंगे। 


वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का एक शीश है जो कि इस बात का परिचायक है कि भगवान राम  संतुलित बुद्धि के स्वामी हैं। साथ ही वे विवेक, धैर्य संयम और साहस के प्रतीक भी हैं। इन उत्तम गुणों के साथ भगवान राम ने रावण को युद्ध में हराया।


इस तरह दशहरा वह अवसर भी है जब संतुलन की असंतुलन पर जीत हुई,

जय सियाराम, जय मेहेरामेहेर


दशहरा का पावन पर्व आप सब को सपरिवार मुबारक हो, सादर 

।।जय सियाराम, जय मेहेरामेहेर।।

Monday, August 27, 2012

सार्थक संवाद तो मौन में होता है




उन दिनों, पापा के बहुत अच्छे मित्र जे.एस. राठौर अंकल, अवधेश प्रताप  सिंह विश्ववविद्यालय, रीवा (म. प्र.)  में भौतिक विज्ञान के प्रोफैसर, वाईस चांसलर थे। शासकीय कार्य के लिए उन्हें अक्सर रीवा से भोपाल आना जाना पड़ता था। वे यह रास्ता ज़्यादातर कार से ही तय करते थे । कभी कभी आदरणीय आँटी भी साथ हुआ करती थीं। जब भी वे भोपाल जाते तो जबलपुर, पापा से मिलने  के बाद ही आगे की यात्रा करते।

ऐसी ही एक यात्रा के दौरान आदरणीय अंकल, पापा से मिलने आये। पापा ने बताया था की आदरणीय अंकल परम विद्वान हैं और प्रियतम बाबा के अनन्य प्रेमी हैं। पापा की इस बात को ध्यान में रखकर, मौका देखकर हमने उनसे अपने मन में उठ रहा प्रश्न पूछा कि यदि प्रियतम बाबा ने मौन नहीं रखा होता और बोलते होते तो हम सबको उन्हें समझना कितना आसान होता। फिर बाबा ने मौन क्यों रखा। प्रश्न सुनकर आदरणीय राठौर मुस्कुरा उठे और उन्होंने कहा कि कहने के लिये प्रत्यक्ष संवाद की आवश्यकता नहीं होती’। उन्होंने आगे कहा कि एक बार एक बाबा प्रेमी ने भी यही प्रश्न किया था,

  और फिर यह घटना सुनाई :

एक बार प्रियतम मेहेर बाबा अपने मंडलीजन के साथ बैठे हुए थे तभी प्रियतम बाबा पूछा कि - ‘जब दो लोग बहस करते हैं तो अपनी आवाज़ ऊँची कर के चिल्लाने क्यों लगते हैं जबकि वे एक दूसरे के पास ही होते हैं’?

सभी ने अपनी सोच और समझ  के अनुसार उत्तर देने की कोशिश की. मंडलीजन में एक डॉक्टर भी थे उन्होंने कहा कि ‘ऐड्रिनिलीन' के स्त्राव होने के कारण ही इन्सान क्रोधित होने पर चिल्लाने लगता है’.
प्रियतम बाबा ने सबके उत्तर सुने फिर बोले कि सभी लोगों ने किसी हद तक सही कारण बताये हैं.
फिर प्रियतम बाबा ने आगे समझाया कि हालाँकि बहस करते समय दो लोग होते तो पास-पास ही होते  हैं पर फिर भी उनके दिल एक दूसरे से कोसों दूर हो जाते हैं।  यह दोनों चाहते हैं के वे अपनी बात एक दूसरे से कह सकें और समझा पायें किन्तु दिलों की दूरी के कारण ऐसा कर नहीं पाते हैं । इसी वजह से वह आवाज़ ऊँची कर अपनी बात अगले व्यक्ति तक पहुँचाने की कोशिश करते हैं । 

प्रियतम बाबा ने मंडली जन से आगे पूछा की ‘क्या कभी किसी नये -नवेले जोड़े को समुद्र के किनारे टहलते हुए देखा है?' सभी ने कहा ‘जी बाबा’।

बाबा ने फिर पूछा की ‘वे उस समय क्या कर रहे होते हैं’।  एक मंडली जन ने उत्तर दिया ‘इस समय वे ढेर सारी बात करते हैं बाबा ।  

प्रियतम बाबा ने फ़िर कहा कुछ दिनों के बाद देखोगे तो पाओगे कि किसी शाम, यह जोड़ा एक दूसरे का हाथ थाम कर,  समुद्र किनारे एकदम चुपचाप टहल रहा है. वह आपस में बिल्कुल भी बात नही कर रहा हैं । सभी मंडली जन ने प्रियतम बाबा की इस बात पर अपनी सहमति प्रकट की ।
तब बाबा ने पूछा ‘क्या तुम सब को लगता है की यह जोड़ा सचमुच खामोश है? बिल्कुल बात नहीं कर रहा  है ?'
प्रियतम बाबा ने आगे समझाया कि वास्तव में सबसे सार्थक और तीव्रता से संवाद तो अब हो रहा है ।  सर्वाधिक सार्थक संवाद और सत्य का आदान प्रदान तो ह्रदयों के बीच होता है ।  सार्थक संवाद तरंगों के स्तर पर, हमेशा मौनावस्था में महसूस किया जाता है, जब दिल करीब होते हैं, एक हो जाते हैं ।  प्रियतम बाबा ने आगे समझाया  की ‘सत्य का आदान प्रदान सर्वथा मौन में होता है’ (Things of substance are always exchanged in silence.) ।  इस कहानी को सुनाने के बाद आदरणीय राठौर अंकल फिर मुस्कुरा उठे ।
 

प्रेमावतार मेहरे बाबा की जय, मौनावतार मेहेर बाबा की जय  !!!

प्रेमावतार मेहरे बाबा की जय, मौनावतार मेहेर बाबा की जय  !!!

Sunday, May 8, 2011

सम्पूर्ण समर्पण से कम कुछ भी नहीं


द्रौपदी अपने सभी सगे सम्बन्धियों से निराश हो चुकी थीं कोई भी उनकी मदद को आगे नहीं आ रहा था. धृटराष्ट्र और भीष्मपितामह  जैसे आदरणीय पुरुष भी नहीं. सभी के पास अपने अपने कारण थे. बेबस द्रौपदी क्या करती. उसके पास अब सिर्फ एक ही सहारा रह गया था. अपने भाई कृष्ण का सहारा. द्रौपदी ने कातर भाव से कृष्ण को पुकाराना प्रारम्भ किया. एक हाथ में वस्त्र और भरसक विरोध और दूसरा कृष्ण की आस में उठा. पर कृष्ण भी नहीं आये. द्रौपदी का मन रो रहा था क्या कृष्ण भी मेरी मदद को नहीं आयेंगे. वे तो मुक्त हैं किसी बात से बँधे नहीं हैं. फिर वे मेरी मदद को क्यों नहीं आते. अब तो द्रौपदी को अपने द्वारा प्रस्तुत विरोध भी विफल होता दिखने लगा था. उनके पास और बल न था. वह क्या करतीं रो पड़ीं ज़ोर ज़ोर से कृष्ण कृष्ण के टेर लगाती जातीं. सारी सभा स्तब्ध. चारों ओर सन्नाटा. सन्नाटे को चीरता सिर्फ एक नाम कृष्ण.....कृष्ण....कृष्ण.....तीव्र से तीव्रतम....कातर से कातरतम होती आवाज़ ...द्रौपदी को कहीं पीछे छोड़ती हुई.....फिर द्रौपदी का विरोध स्माप्त. वह पूर्णत: शक्तिहीन. कृष्ण में सम्पूर्ण लीन. अब द्रौपदी समाप्त,  सिर्फ कृष्ण.....क़ृष्ण और क़ृष्ण चारो ओर सिर्फ भगवान कृष्ण. यह क्या अचानक चीर बढ़ने लगा. दु:षासन चकित हो उठा. कुछ समझ न सका. कुछ देर बाद वह थक कर चूर हो गया.
भगवान कृष्ण प्रकट हुये! तब द्रौपदी ने पूछा-हे कृष्ण आप ने आने में इतनी देर क्यों कर दी ? आप मेरी परीक्षा क्यों ले रहे थे ? भगवान ने कहा हे द्रौपदी आरम्भ में, तुम अपने बल का उपयोग कर रही थी. मुझसे अधिक तुम्हें अपने बल पर भरोसा था इस कारण तुम मुझे अधूरे मन से बुला रही थी. पर जैसे ही सम्पूर्ण रूप से समर्पित हो कर तुमने मुझे बुलाया मैं दौड़ा चला आया.
अवतार मेहेर बाबा प्रेमियों से कहते हैं की “सम्पूर्ण समर्पण से कम मुझे कुछ भी स्वीकार्य नहीं है”.
अवतार मेहेर बाबा जी की जय !!!       

Wednesday, December 16, 2009

क्रिसमस दिल से मुबारक हो


तीन युवा पेड़, आपस में दोस्त, एक जंगल में रहा करते थे. बहुत खुश अपने में मग्न. एक दिन एक पेड़ ने बाकी दोनों से पूछा कि तुम दोनों के क्या सपने हैं? पहले ने कहा कि मेरा सपना है कि जब मुझे काटा जाये तो मुझसे एक खजाने का बक्स बनाया जाय जिसमें शहंशाओं, बादशाहों,रानी महारानीओं के बेशकीमती हीरे जवाहारात रखे जायें, दूसरे पेड़ से यही प्रश्न पूछने पर उसने कहा कि मेरा सपना है कि जब मुझे काटा जाये तो मुझसे के एक बड़ा सा जहाज़ बनाया जाय जिसमें मैं शहंशाओं, बादशाहों,रानी महारानीओं को दूर दूर की सैर कराऊँ.

तीसरे पेड़ से पूछने पर उसने जवाब दिया कि मैं चाहता हूं के मुझे काटा न जाये. मैं लम्बा और् लम्बा होता जाऊँ, उसने इशारा करते हुये बाकी दोनों पेड़ों को दिखाते हुए कहा कि वो पहाड़ देख रहे हो, मैं चाहता हूँ कि उस पहाड़ पर लोग खड़े हो कर बोलें कि देखो वो पेड़ कितना ऊँचा है वह ईश्वर के कितने करीब है.

कई वर्ष बीत गये के दिन लकड़्हारों की एक टोली आई उन्होंने पहले पेड़ का चुनाव किया, जैसे ही उन्हों ने कुल्हाड़ी निकाली उसने बाकी दोनों दोस्तों से विदा लेते हुये कहा कि लगता है भगवान ने मेरी आवाज़ सुन ली है अब वो दिन आ गया है जब मेरा सपना सच होगा. अलविदा दोस्तों.
पहले पेड़ से अस्तबल में घोड़े के लिये चारा चरने के लिये फीडिंग स्टॉल बनाया गया जिसमें दिन भर घोड़े चारा खाते थे और जूठा करते थे. यह फीडिंग स्टॉल बना पेड़ बहुत दुखी हुआ उसने हाथ उठा कर कहा कि हे ईश्वर मैनें आप से क्या माँगा था और आपने मुझे क्या दिया, मैं तो चाहता था कि आप मुझे एक खजाने का बक्स बनायें, जिसमें शहंशाओं, बादशाहों,रानी महारानीओं के बेशकीमती हीरे जवाहारात रखे जायें,  और आपने मुझे यह क्या बना दिया. वह बहुत दुखी हुआ.
दूसरे पेड़ की जब बारी आई तो उसने तीसरे पेड़ से कहा लगता है मेरी आवाज़ भी भगवान ने  सुन ली मेरे दोस्त. मेरा भी सपना पूरा होने का समय अब आ गया है. अलविदा दोस्त.
दूसरे पेड़ से एक छोटी सी नाव बनाई गई जो समुद्र में कुछ दूर तक जाती थी वहाँ से मछुआरे मछ्ली पकड़ कर नाव मे रख कर वापस बन्दरगाह पर ले आते थे. दिन भर मछ्ली की बदबू और गन्दगी से परेशान दूसरा पेड़ बहुत दुखी हो गया. पेड़ बहुत दुखी हुआ उसने हाथ उठा कर कहा कि हे ईश्वर मैनें आप से क्या माँगा था और आपने मुझे क्या दिया. मेरी आप ने एक ना सुनी.
तीसरे पेड़ का चुनाव कर जब उसे काटा जा रहा था तो वह बहुत दुखी हो गया उसने ईश्वर से मन ही मन कहा कि हे ईश्वर मैं तो तेरे करीब रहना चाहता था. मैं चाहता था मुझे कोई न काटे पर यह क्या....
इस पेड़ को क़ाट कर लकड़हारे ले गये और एक अन्धेरी कोठरी में बन्द कर दिये.

इन लोगों ने पेड़ बने फीडिंग स्टॉल को साफ किया और उसमें मुलायम घास बिछा दी. थोड़ी देर में इस स्त्री ने एक बहुत सुन्दर चाँद से शिशु को जन्म दिया.
जैसे ही इस बच्चे को इस फीडिंग स्टॉल बने पेड़ की गोद में लिटाया गया वह पेड़ में बिजली सी कौध गयी. एक तेज़ झंकार सी हुई. उसे लगा जैसे वह लम्बी गहरी नींद से जागा हो. जैसे ही वो कुछ सम्भला उसने हाथ उठा कर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि हे परवरदिगार मैंने तो यह चाहा था कि मुझे खजाने का बक्स बनाया जाय और मुझमें बेशकीमती हीरे-जवाहरात रखे जायें, पर आज जो नगीनों का नगीना मुझमें रखा है उससे ज़्यादा कीमती तो सृष्टि में कुछ भी नहीं. हे ईश्वर तू तो बड़ा दयालु है. मुझे नहीं मालूम नहीं था कि मेरी मन की मुराद तू इस प्रकार से पूरी करेगा. शुक्रिया भगवान शुक्रिया....
दूसरा पेड़ पर एक दिन कुछ लोग सफर करने के लिये सवार हुये और समुद्र में निकल पड़े, अचानक बहुत भयंकर तूफान ने उन्हें आ घेरा. पेड़ बने इस नाव ने यात्रियों को सुरक्षित रख्ने की जीतोड़ कोशिश की किंतु उसे लगा कि यह कार्य उसके बस का नहीं है, उसकी हिम्मत जवाब देने लगी....वह ज़ोर से डोलने लगी. इस नाव पर सवार यात्री भयभीत हो उठे उन्होंने, नाव पर ही सवार अपने गुरु से आग्रह किया के वे उन्हें बचायें. इन सवार यात्रियों के गुरु ने बड़े शाँत भाव से हाथ उठाया और समुद्र को दैवीय आदेश दिया और कहा “शाँत” .... और समूचा समुद्र शाँत हो गया.
नाव बना यह पेड़ पूरी घटना देख रहा था. अचानक उसमें बिजली सी कौध गयी. एक तेज़ झंकार सी हुई. उसे लगा जैसे वह लम्बी गहरी नींद से जागा हो. जैसे ही वो कुछ सम्भला उसने हाथ उठा कर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि हे परवरदिगार मैंने तो यह चाहा था कि मुझे पानी का जहाज़ बनाया जाय और मुझ पर् राजा, महाराजा, सम्राट और शहँशाह, सवार होँ पर आज तो शहँशाहों का शहँशाह मेरे ऊपर सवार है.  इस शहँशाह से बड़ा तो इस सृष्टि में कोई भी नहीं..... हे ईश्वर तू तो बड़ा दयालु है. मुझे नहीं मालूम नहीं था कि मेरी मन की मुराद तू इस प्रकार से पूरी करेगा. शुक्रिया भगवान शुक्रिया....
तीसरा पेड़ कई वर्षों तक उस अंधेरी कोठरी में पड़ा रहा. एक दिन उस कोठरी का दरवाज़ा खुला. इस पेड़ ने बड़ी मुश्किल से अपनी आँखें खोलीं और देखा के कृषकाय व्यक्ति अन्दर दाखिल हुया. उसके पूरे बदन में घाव थे और इन में से खून बह रहा था, वह बेहद शरीर से बेहद कमज़ोर दिख रहा था किंतु उसके चहरे पर बहुत शाँति थी, एक तेज़ था. वह प्रेम और करुणा का सागर लग रहा था. इस व्यक्ति ने इस भारी भरकम पेड़ को उठाया और चल दिया. कछ लोग उस पर कोड़े बरसा रहे थे तो कुछ लोग उस पर पत्थर फेंक रहे थे. यह व्यक्ति उस पेड़ को ले कर उसी पहाड़ पर पहुँचा जिसे देख कर उस पेड़ ने सोचा था कि उस पहाड़ से लोग मुझे देखेंगे और कहेंगे के देखो वह पेड़ ईश्वर के कितने करीब है.
इस पहाड़ पर ले जा कर इस पेड़ को काट कर क्रूस (क्रॉस) बनाया गया.इस व्यक्ति को काँटे काताज़ पहनाया गया और जैसे ही इस क्रूस पर जैसे ही इस व्यक्ति को चढ़ाया गया, अचानक क्रूस बने इस पेड़ में बिजली सी कौध गयी. एक तेज़ झंकार सी हुई. उसे लगा जैसे वह लम्बी गहरी नींद से जागा हो. जैसे ही वो कुछ सम्भला उसने हाथ उठा कर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि हे परवरदिगार मैंने तो यह चाहा था कि मुझे देख कर लोग कहें के यह पेड़ ईश्वर के कितने करीब है. हे भगवान समूची सृष्टि में आज मुझसे अधिक, तेरे करीब और कौन है और वह इतना खुश हुआ कि उसके आँसू बह निकले....... इस शहँशाह से बड़ा तो इस सृष्टि में कोई भी नहीं..... हे ईश्वर तू तो बड़ा दयालु है. मुझे नहीं मालूम नहीं था कि मेरी मन की मुराद तू इस प्रकार से पूरी करेगा. शुक्रिया परमपिता परमेश्वर शुक्रिया....
यह पूरी कहानी ईसा मसीह के जीवन से है.
इस कहानी को टाईम्स ऑफ इंडिया समाचार पत्र में उस समय हमने उस समय पढ़ा जब हमें एक नौकरी की बहुत ज़रूरत थी.
इस कहानी के अंत में लिखा था कि ईश्वर तुम्हारी प्रार्थना ज़रूर सुनता है लेकिन यह ज़रूरी नहीं कि जिस तरह से तुम चाहते हो वह उसे उसी तरह से पूरा करे. प्रार्थना पूरी करने का ढँग उसका अपना होता है.
और इसके कुछ दिनों बाद ही आमदनी के नये रास्ते, करुणामई ईश्वर ने खोल दिये...
अवतार मेहेर बाबा की जय
क्रिसमस आप सभी को मुबारक हो.....   





Related Posts with Thumbnails