Total Pageviews

Showing posts with label Shri Shri Ravishankar Ji. Show all posts
Showing posts with label Shri Shri Ravishankar Ji. Show all posts

Saturday, November 25, 2023

श्रीरामचरित मानस से: भगवान श्रीरामचंद्र जी का निवास स्थान

 🙏🌈🌈😇😇🙏

*जय सियाराम, जय मेहेरामेहेर सदा* 


जाति पाँति धनु धरमु बड़ाई। 

प्रिय परिवार सदन सुखदाई।।


सब तजि तुम्हहि रहइ उर लाई। 

तेहि के हृदयँ रहहु रघुराई।।


 *अर्थात-* 

जाति, पाति, धन, धर्म, बड़ाई, प्यारा परिवार और सुख देनेवाला घर- सबको छोड़कर जो केवल आपको ही हृदय में धारण किये रहता है, हे रघुनाथ जी ! आप उसके हृदय में रहिये।।


यह बेहद महत्वपूर्ण और सुंदर दोहा, श्रीरामचरित मानस के अयोध्या कांड से है।


भगवान सियाराम, लक्ष्मण जी सहित, वन गमन करते हुये महर्षि वाल्मीकि जी के आश्रम पहुँचते हैं।  


यहाँ भगवान राम, महर्षि वाल्मीकि से पूछते हैं कि इस वन में हम कहाँ रहें। 


तब, महर्षि वाल्मीकि जी कहते हैं 

'जो जाति पाँति, धन, धर्म को छोड़ कर आपको हृदय में धारण करते हैं, आप उसके हृदय में रहिये'

🌷🍬🌷🍬🌷🍬


दीपावली की ढेर सारी बधाईयाँ और शुभकामनायें !!!


🍥🍭🍥🍭🍥🍭

 *जय सियाराम, जय मेहेरामेहेर सदा* 

🙏😇😇🌈🌈🙏

Saturday, March 26, 2011

अटको नहीं भटको नहीं




बहुत समय पहले की यह बात है. दो साधू अपने गुरु के पास आश्रम लौट रहे थे. रास्ते में एक नदी पड़ती थी. जब वे इस नदी के पास पहुँचे तो उन्हें एक स्त्री दिखाई पड़ी. वह यह नदी पार करना चाहती थी. दोनों साधुओं को देख कर उसने साधुऑ से निवेदन किया कि जब वह नदी के इस पार आई थी तब नदी में पानी कम था पर अब शाम होते होते नदी चढ़ आई है. मुझे नदी के उस पार जाना है. वहाँ मेरे छोटे छोटे बच्चे मेरा इंतज़ार कर रहे होंगे. कृपया मुझे मदद करीये और नदी के उस पार पहुँचा दीजीये. 

पहले साधु ने कहा नहीं मैं स्त्री को छू भी नहीं सकता तो मैं आप को उस पार कैसे पहुँचाऊँ. मुझे क्षमा कीजीये. स्त्री ने करुणा भाव से दूसरे साधू को बच्चॉं की दुहाई दी. दूसरे साधू का दिल पसीज गया. उसने इस स्त्री को उठा कर नदी के दूसरे पार उतार दिया. स्त्री ने साधू का आभार प्रकट किया और घर की ओर चल दी.
दोनों साधू आश्रम की ओर बढ़ चले.  लगभग  पाँच कोस चलने के बाद पहले साधू ने दूसरे साधू से नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा के मैं गुरुजी को अवश्य बताऊँगा तुमने स्त्री को उठाया था. दूसरे साधू ने मुस्कुराते हुये बड़े ही शाँत स्वर में उत्तर दिया, उस स्त्री को तो मैं पाँच कोस पहले ही उतार आया तुम उसे अभी तक उस बोझ को उठाये घूम रहे हो?
आखिर में तुषार गुरुजी ने मुस्कुराते हुए बताया के श्री श्री कहते हैं अध्यात्म का यह नियम है की कहीं भी अटको नहीं मन में यदि विचार आते हैं तो बस उन्हें आने दो और फिर जाने दो, बस दृष्टा भाव रखो. .  
Related Posts with Thumbnails