Total Pageviews

Showing posts with label God's Will. Show all posts
Showing posts with label God's Will. Show all posts

Tuesday, November 28, 2023

श्रीरामचरित मानस से: महर्षि वाल्मीकि- भरत संवाद

दोहा:

सुनहु भरत भावी प्रबल बिलखि कहेहुँ मुनिनाथ। 

हानि लाभ जीवन मरण, यश अपयश विधि हाथ।।


*अर्थात्:* महर्षि वाल्मीकि कहते हैं कि भावी बहुत प्रबल होती है, हानि, लाभ, जीवन, मरण, यश, अपयश सब ईश्वर के हाथ में होता है ( *अर्थात्*  इन सब पर मनुष्य का कोई बस नहीं है, यदि कुछ बस में है तो वह है कर्तव्य निर्वहन)।


यह दोहा अयोध्या कांड से है जब भरत जी अपने ननिहाल ले लौट कर अयोध्या में घटी घटनाओं के बारे में जानकर अत्यंत दुखी और विचलित हो जाते हैं। पिता का संस्कार करने के बाद महर्षि वाल्मीकि उनसे कहते हैं कि तुम्हारे पिता ने वचन निभाने के लिये अपने प्राण त्याग दिये। 


उन्होंने अयोध्या का राज तुम्हें दिया है अतः किसी भी प्रकार की सोच न करो। सोच तो उनके बारे में करनी चाहिये जो अनुचित तथा अमर्यादित कार्य और व्यवहार करते हैं। तुम्हारे पिता को तो सद्गति प्राप्त हुई है। अपनी पिता की इच्छा का सम्मान कर जो तुम्हारा कर्तव्य है उसे निभाओ। जो पिता की आज्ञा का पालन करते है उन्हें पाप नहीं लगता है और उन्हें अपयश नहीं मिलता बल्कि वे सुख और सुयश के भागी होते हैं और इन्हें इंद्रपुरी (स्वर्ग) मिलता है।

 *जय सियाराम जय जिनेन्द्र जय मेहेरामेहेर सदा* 

🙏🌈🌈🙏

Sunday, July 23, 2023

ईश्वर श्रद्धा

खलीफा उमर, ईश्वर की बड़ी सेवा किया करते थे, उनके बताये रास्ते पर पूरे अनुशासन से चलते थे।


एक रोज़ उनकी मुलाकात एक फरिश्ते से हुई, जिन्होंने खलीफा को यह बताते हुये एक किताब दी कि इस किताब में उन लोगों के नाम हैं जो ईश्वर से सबसे ज़्यादा प्यार करते हैं।

 

किताब पा कर, खलीफा ने पन्ने पलट कर इस विश्वास के साथ अपना नाम ढूँढा कि इस किताब में उन्हें अपना नाम ज़रूर मिलेगा। परंतु अपना नाम इस किताब में नहीं पा कर वे उदास हो गये। अब खलीफा ने ईश्वर की सेवा और प्रार्थनायें और बढ़ा दीं। 


कुछ दिनों बाद फरिश्ता फिर से खलीफा से मिला तो कहा, क्या बात है आप बहुत उदास लग रहे हैं। इस पर खलीफा ने अपनी उदासी का कारण बताया।


अब खलीफा ने उन्हें एक और किताब दी। खलीफा ने पाया कि इस बार किताब में उन लोगों के नाम थे जिन्हें ईश्वर प्रेम करते थे।


खलीफा ने देखा तो इस किताब में अपना नाम पहले स्थान पर पाया। इस प्रकार खलीफा ने ईश्वर की कृपा महसूस की और उनकी उदासी दूर हो गई।


ईश्वर क्या चाहते हैं यह जानना मनुष्य के सामर्थ्य में नहीं है। ईश्वर के प्रति पूर्ण श्रद्धा ही श्रेयस्कर है।

 जय प्रियतम अवतार मेहेरबाबा सदा

🙏🌈🌈😇😇🙏

Related Posts with Thumbnails