Total Pageviews

Showing posts with label Ram Krishna Param Hans. Show all posts
Showing posts with label Ram Krishna Param Hans. Show all posts

Saturday, November 25, 2023

श्रीरामचरित मानस से: भगवान श्रीरामचंद्र जी का निवास स्थान

 🙏🌈🌈😇😇🙏

*जय सियाराम, जय मेहेरामेहेर सदा* 


जाति पाँति धनु धरमु बड़ाई। 

प्रिय परिवार सदन सुखदाई।।


सब तजि तुम्हहि रहइ उर लाई। 

तेहि के हृदयँ रहहु रघुराई।।


 *अर्थात-* 

जाति, पाति, धन, धर्म, बड़ाई, प्यारा परिवार और सुख देनेवाला घर- सबको छोड़कर जो केवल आपको ही हृदय में धारण किये रहता है, हे रघुनाथ जी ! आप उसके हृदय में रहिये।।


यह बेहद महत्वपूर्ण और सुंदर दोहा, श्रीरामचरित मानस के अयोध्या कांड से है।


भगवान सियाराम, लक्ष्मण जी सहित, वन गमन करते हुये महर्षि वाल्मीकि जी के आश्रम पहुँचते हैं।  


यहाँ भगवान राम, महर्षि वाल्मीकि से पूछते हैं कि इस वन में हम कहाँ रहें। 


तब, महर्षि वाल्मीकि जी कहते हैं 

'जो जाति पाँति, धन, धर्म को छोड़ कर आपको हृदय में धारण करते हैं, आप उसके हृदय में रहिये'

🌷🍬🌷🍬🌷🍬


दीपावली की ढेर सारी बधाईयाँ और शुभकामनायें !!!


🍥🍭🍥🍭🍥🍭

 *जय सियाराम, जय मेहेरामेहेर सदा* 

🙏😇😇🌈🌈🙏

Monday, November 9, 2009

मेरी मर्ज़ी या खुदा की (भाग दो)...

सदगुरु रामक़ृष्ण परमहंस जी “मेरी मर्ज़ी सर्वोपरी या खुदा की...”  प्रश्न का उत्तर देते हुए कहते हैं कि इस प्रश्न का जवाब खूँटी से बँधी गाय के उद्धारण से समझा जा सकता है. इंसान खूँटी में बँधी गाय के समान है. उसकी मर्ज़ी का दाय्ररा सिर्फ वहीँ तक है जितनी लम्बी रस्सी है. रस्सी की लम्बाई खुद, खुदा की मर्ज़ी पर मुनस्सर है. आगे सदगुरु कहते हैं कि जैसे जैसे इंसान अध्यात्मिक ऊँचाईयों की ओर बढ़ता है वैसे वैसे इस रस्सी की लम्बाई बढ़ती जाती है, उसकी मर्ज़ी का दायरा बढ़ता जाता है. 
अध्यात्मिक ऊँचाईयों को पाने का रस्ता ही अहंकार के त्याग का है. अवतार मेहेर बाबा कहते हैं
“इच्छा करो कि इच्छा ही ना रहे”. इच्छाओं का पूर्ण रूपेण त्याग ही तो इंसान को पैगम्बर, बुद्ध्, स्वय़ं कृष्ण और् राम बना देता है. वह “इटर्नल लव, इटर्नल ब्लिस” (परम प्रेम, परम आनन्द) की स्थिति में कभी ना लौटने के लिये पहुँच जाता है. उसे पूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हो जाती है वह स्वय़ं साईं हो जाता है मेहेर हो जाता है.
 फिर किस बात का मेरा किस बात का तेरा, सब कुछ तेरा ही तेरा, तू खुद ही खुदा तेरी ही मर्ज़ी, तेरा ही जहाँ ये...
 खुदी ने खुदा से जुदा कर दिया
हाय, महज़ एक नुक़्ते ने ये क्या कर दिया...

Related Posts with Thumbnails