Total Pageviews

Showing posts with label Personality. Show all posts
Showing posts with label Personality. Show all posts

Friday, December 5, 2008

आप कौन हैं...

बात चालीस के दशक की है जब हमारे पिता, इलाहबाद एग्रीकल्चरल इंस्टीट्यूट में पढ़ा करते थे। इस इंस्टिट्युट में फीस काउन्टर पर बैठी अँगरेज़ महिला, छात्र छात्रों के शोर शराबे से बेहद परेशान थी .  

परेशान हो कर अँगरेज़ महिला ने काउन्टर के सामने वाली दीवार पर एक पोस्टर लगाया जिस पर उन्होंने लिखा की जो विचारों के बारे में बात करता है वह सर्वश्रेष्ट व्यक्ति होता है, जो घटनाओं के बारे में बात करता है वह मध्यम प्रकार का व्यक्ति होता है और जो व्यक्तियों के बारे में बात करता है वह सबसे साधारण प्रकार का व्यक्ति होता है. अंत में एक प्रश्न लिखा की "आप किस श्रेणी के व्यक्ति हैं". 

इस पोस्टर के चिपकाने के बाद फीस काउंटर पर आने वाले छात्र छात्राएं शांतिपूर्वक फीस जमा कर जाने लगे.

Saturday, November 22, 2008

क्या ड्राइविंग से स्वाभाव का अंदाज़ लगाया जा सकता है....

आप सड़क पर जा रहे हों और किसी अनजान व्यक्ति की ड्राइविंग में आप कुछ खास बात देखते हैं, हो सकता है यह कुछ खास उस व्यक्ति के स्वाभाव का प्रतिबिम्ब हो.....
किशोर कुमार का गृह नगर होने के अलावा भी खंडवा में एक खास बात है और वो है यहाँ के लोगों का सरल सीधा स्वभाव. इस शहर में घूमते हुए हमें कभी इस बात का एहसास भी नहीं हुआ की स्कूटर में ब्रेक लगभग न के बराबर लगता है. पर एक अन्य शहर में आने के बाद सबसे पहले स्कूटर का ब्रेक ही बनवाया. यहाँ पर रोड पर चलते हुए कब कौन किस और मुड जाए ये कहना नामुमकिन सा ही है. ध्यान देने पर एक मज़ेदार बात सामने आई की ट्रैफिक की दशा लोगों के स्वाभव के बारे में बहुत कुछ कहती है. खंडवा में लोग नाक की सीध में चलने वाले हैं और अपने जीवन में भी यह नाक की सीध में चलने वाले और विश्वास योग्य हैं पर इस नए शहर में अचानक मुड कर विस्मित कर देने वाले लोग के व्यवहार के बारे में कुछ भी कह पाना असंभव ही है.
Related Posts with Thumbnails