Total Pageviews

Showing posts with label Story from Ramayan. Show all posts
Showing posts with label Story from Ramayan. Show all posts

Tuesday, November 28, 2023

श्रीरामचरित मानस से: महर्षि वाल्मीकि- भरत संवाद

दोहा:

सुनहु भरत भावी प्रबल बिलखि कहेहुँ मुनिनाथ। 

हानि लाभ जीवन मरण, यश अपयश विधि हाथ।।


*अर्थात्:* महर्षि वाल्मीकि कहते हैं कि भावी बहुत प्रबल होती है, हानि, लाभ, जीवन, मरण, यश, अपयश सब ईश्वर के हाथ में होता है ( *अर्थात्*  इन सब पर मनुष्य का कोई बस नहीं है, यदि कुछ बस में है तो वह है कर्तव्य निर्वहन)।


यह दोहा अयोध्या कांड से है जब भरत जी अपने ननिहाल ले लौट कर अयोध्या में घटी घटनाओं के बारे में जानकर अत्यंत दुखी और विचलित हो जाते हैं। पिता का संस्कार करने के बाद महर्षि वाल्मीकि उनसे कहते हैं कि तुम्हारे पिता ने वचन निभाने के लिये अपने प्राण त्याग दिये। 


उन्होंने अयोध्या का राज तुम्हें दिया है अतः किसी भी प्रकार की सोच न करो। सोच तो उनके बारे में करनी चाहिये जो अनुचित तथा अमर्यादित कार्य और व्यवहार करते हैं। तुम्हारे पिता को तो सद्गति प्राप्त हुई है। अपनी पिता की इच्छा का सम्मान कर जो तुम्हारा कर्तव्य है उसे निभाओ। जो पिता की आज्ञा का पालन करते है उन्हें पाप नहीं लगता है और उन्हें अपयश नहीं मिलता बल्कि वे सुख और सुयश के भागी होते हैं और इन्हें इंद्रपुरी (स्वर्ग) मिलता है।

 *जय सियाराम जय जिनेन्द्र जय मेहेरामेहेर सदा* 

🙏🌈🌈🙏

Saturday, November 25, 2023

श्रीरामचरित मानस से: भगवान श्रीरामचंद्र जी का निवास स्थान

 🙏🌈🌈😇😇🙏

*जय सियाराम, जय मेहेरामेहेर सदा* 


जाति पाँति धनु धरमु बड़ाई। 

प्रिय परिवार सदन सुखदाई।।


सब तजि तुम्हहि रहइ उर लाई। 

तेहि के हृदयँ रहहु रघुराई।।


 *अर्थात-* 

जाति, पाति, धन, धर्म, बड़ाई, प्यारा परिवार और सुख देनेवाला घर- सबको छोड़कर जो केवल आपको ही हृदय में धारण किये रहता है, हे रघुनाथ जी ! आप उसके हृदय में रहिये।।


यह बेहद महत्वपूर्ण और सुंदर दोहा, श्रीरामचरित मानस के अयोध्या कांड से है।


भगवान सियाराम, लक्ष्मण जी सहित, वन गमन करते हुये महर्षि वाल्मीकि जी के आश्रम पहुँचते हैं।  


यहाँ भगवान राम, महर्षि वाल्मीकि से पूछते हैं कि इस वन में हम कहाँ रहें। 


तब, महर्षि वाल्मीकि जी कहते हैं 

'जो जाति पाँति, धन, धर्म को छोड़ कर आपको हृदय में धारण करते हैं, आप उसके हृदय में रहिये'

🌷🍬🌷🍬🌷🍬


दीपावली की ढेर सारी बधाईयाँ और शुभकामनायें !!!


🍥🍭🍥🍭🍥🍭

 *जय सियाराम, जय मेहेरामेहेर सदा* 

🙏😇😇🌈🌈🙏

श्री रामचरित मानस से दो प्रसंग

प्रसंग:1

🌻🌼🍀🌻🌼☘️

बालकाण्ड के दोहों में दिया है कि महाराज जनक, भगवान राम के चरण पखार रहे हैं।

यहीं यह लिखा भगवान के नाम के स्मरण से कलयुग के सारे पाप समाप्त हो जाते हैं।

 *जय बाबा जय जिनेन्द्र, जय मेहेरामेहेर सदा*

🙏😇😇🌈🌈🙏


प्रसंग: 2

भगवान राम और लक्ष्मण जी को लेकर गुरु वशिष्ठ जी जनकपुरी के महल में आदरपूर्वक ठहरा दिये गये हैं, महाराजा जनक , अतिथियों का स्वागत कर वापस जा चुके हैं। अब भगवान राम, लक्ष्मण जी के मन को पढ़ लिया और उन्होंने गुरु वशिष्ठ से अनुमति माँगते हुये कहा कि लक्ष्मण जी जनकपुरी भ्रमण करना चाहते हैं।

गुरु वशिष्ठ भगवान राम को प्रेमवश वचन कहते हैं कि हे राम! तुम नीति की रक्षा कैसे नहीं करोगे, 

हे तात्, तुम तो धर्म की मर्यादा का पालन करने वाले हो, तुम  प्रेम के वशीभूत हो कर सेवकों को सुख देने वाले हो।

*जय सियाराम सदा* 

🙏🌈🌈🙏

Friday, October 15, 2021

दशहरा:संतुलन की असन्तुलन पर जीत

रावण के दस शीश उसके परम विद्वान होने का प्रतीक माना जाता है। किन्तु इसे अत्यधिक अहंकार का भी प्रतीक माना जाता है। 


रावण के चित्र से ऐसा लगता है कि रावण का एक शीश मध्य में होना चाहिये, बाकी चार शीश एक ओर तथा पाँच शीश दूसरी ओर होना चाहिये। 


इस प्रकार, शायद यह इस बात का भी प्रतीक है कि वे बेहद बुद्धिमान होने के बावजूद असंतुलित बुद्धि के प्रतीक होंगे। 


वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का एक शीश है जो कि इस बात का परिचायक है कि भगवान राम  संतुलित बुद्धि के स्वामी हैं। साथ ही वे विवेक, धैर्य संयम और साहस के प्रतीक भी हैं। इन उत्तम गुणों के साथ भगवान राम ने रावण को युद्ध में हराया।


इस तरह दशहरा वह अवसर भी है जब संतुलन की असंतुलन पर जीत हुई,

जय सियाराम, जय मेहेरामेहेर


दशहरा का पावन पर्व आप सब को सपरिवार मुबारक हो, सादर 

।।जय सियाराम, जय मेहेरामेहेर।।

Friday, June 15, 2018

'मैं ना होता तो क्या होता' एक प्रसंग

एक बार हनुमानजी ने प्रभु श्रीराम से कहा कि अशोक वाटिका में जिस समय रावण क्रोध में भरकर तलवार लेकर सीता माँ को मारने के लिए दौड़ा, तब मुझे लगा कि इसकी तलवार छीन कर इसका सिर काट लेना चाहिये, किन्तु अगले ही क्षण मैंने देखा कि मंदोदरी ने रावण का हाथ पकड़ लिया, यह देखकर मैं गदगद हो गया! यदि मैं कूद पड़ता तो मुझे भ्रम हो जाता कि यदि मै न होता तो क्या होता ? 

बहुधा हमको ऐसा ही भ्रम हो जाता है, मुझे भी लगता कि यदि मै न होता तो सीताजी को कौन बचाता ? परन्तु आज आपने उन्हें बचाया ही नहीं बल्कि बचाने का काम रावण की पत्नी को ही सौंप दिया। तब मै समझ गया कि आप जिससे जो कार्य लेना चाहते हैं, वह उसी से लेते हैं, किसी का कोई महत्व नहीं है !

आगे चलकर जब त्रिजटा ने कहा कि लंका में बंदर आया हुआ है और वह लंका जलायेगा तो मै बड़ी चिंता मे पड़ गया कि प्रभु ने तो लंका जलाने के लिए कहा ही नही है और त्रिजटा कह रही है तो मै क्या करुं ?

पर जब रावण के सैनिक तलवार लेकर मुझे मारने के लिये दौड़े तो मैंने अपने को बचाने की तनिक भी चेष्टा नहीं की, और जब विभीषण ने आकर कहा कि दूत को मारना अनीति है, तो मै समझ गया कि मुझे बचाने के लिये प्रभु ने यह उपाय कर दिया !

आश्चर्य की पराकाष्ठा तो तब हुई, जब रावण ने कहा कि बंदर को मारा नही जायेगा पर पूंछ मे कपड़ा लपेट कर घी डालकर आग लगाई जाये तो मैं गदगद् हो गया कि उस लंका वाली संत त्रिजटा की ही बात सच थी, वरना लंका को जलाने के लिए मै कहां से घी, तेल, कपड़ा लाता और कहां आग ढूंढता, पर वह प्रबन्ध भी आपने रावण से करा दिया, जब आप रावण से भी अपना काम करा लेते हैं तो मुझसे करा लेने में आश्चर्य की क्या बात है !

इसलिये हमेशा याद रखें कि संसार में जो कुछ भी हो रहा है वह सब ईश्वरीय विधान है, हम और आप तो केवल निमित्त मात्र हैं, इसीलिये कभी भी ये भ्रम न पालें कि...

        *मै न होता तो क्या होता*

 

Related Posts with Thumbnails