Total Pageviews

Showing posts with label Shri Ram Charit Manas. Show all posts
Showing posts with label Shri Ram Charit Manas. Show all posts

Saturday, August 31, 2024

असन्त संत, अविवेक विवेक

असन्त और सन्त

संत असंतन्हि कै असि करनी। 

जिमि कुठार चंदन आचरनी॥

काटइ परसु मलय सुनु भाई। 

निज गुन देइ सुगंध बसाई॥

ताते सुर सीसन्ह चढ़त जग बल्लभ श्रीखंड।

अनल दाहि पीटत घनहिं परसु बदन यह दंड॥


श्री रामचरितमानस जी के उत्तर कांड में गोस्वामी तुलसीदास जी बताते हैं कि  भरत जी, लक्ष्मण जी, और शत्रुघ्न जी के आग्रह पर हनुमान भगवान, राम भगवान से संत और असन्तों के बीच के अंतर को स्पष्ट करने के लिये निवेदन करते हैं। 


अंतर स्पष्ट करते हुये भगवान, कुल्हाड़ी का उदाहरण देते हुये कहते हैं कि कुल्हाड़ी, चंदन के पेड़ को काटता है किन्तु चंदन का का पेड़ अपनी सुगंध कुल्हाड़ी को दे देती है। अपने इस कृत्य के कारण कुल्हाड़ी के फल को आग में तपा कर पीटा जाता है किन्तु चन्दन देवताओं के शीश पर चढ़ता है। कुल्हाड़ी की प्रवत्ति असन्तों की किन्तु चन्दन की प्रवत्ति सन्तों की है।


अविवेक और विवेक

सुनहु तात माया कृत गुन अरु दोष अनेक।।

गुन यह उभय न देखिअहिं देखिअ सो अबिबेक।।


आगे भगवान राम विवेक और अविवेक के बीच अंतर स्पष्ट करते हुये बताते हैं कि गुण और दोष, माया रचित है और इनकी कोई वास्तविक सत्ता नहीं हैं। गुण-दोष को नहीं देखना विवेक है जबकि इन्हें देखना अविवेक है।

जय सियाराम जय मेहेरामेहेर जय जिनेन्द्र सदा

Monday, August 19, 2024

मोक्ष या भक्ति

 🌻🌼🍀🌻🌼☘️

यह प्रसंग श्री रामचरित मानस जी से है। कई वर्षों पहले मनु तथा सतरूपा ने ईश्वर प्राप्ति के लिए घोर तपस्या की। किंतु, उन्हें ईश्वर दर्शन नहीं हो पाये। तपस्या जब गहरी, और गहरी होती चली जा रही थी उस समय आकाशवाणी हुई कि आप दोनों कई वर्षों के बाद जब त्रेता युग में अयोध्या नामक नगरी में महाराज दशरथ तथा माता कौशल्या के रूप में निवास करेंगे तब भगवान साक्षात् रूप में आपके घर जन्म लेंगे। 


अयोध्या नगरी में महाराजा दशरथ तथा माता कौशल्या के ज्येष्ठ पुत्र के रूप में भगवान ने राम के रूप में जन्म लिया। किंतु महाराजा दशरथ को अपने पुत्र से मोह हो गया तथा वह उन्हें ईश्वर के रूप में पहचान नहीं पाये। 


कालांतर में जब भगवान राम, लंका जीत कर और सीता जी को लेकर अयोध्या वापस आये तब सभी देवी, देवता, अयोध्या नगरी के निवासी, तथा अन्य जीव  भगवान के दर्शन करने के लिये आये। इनके साथ भगवान राम के पिता महाराजा दशरथ जी भी सूक्ष्म रूप में भगवान राम के दर्शन करने के लिये आये।


भगवान राम ने अपने पिता को सूक्ष्म रूप में देख उन्हें भक्ति प्रदान की, तब जाकर महाराजा दशरथ ने अपने पुत्र राम में भगवत् रूप के दर्शन प्राप्त किये।


इसी प्रकार, एक कथा के अनुसार, एक बार भगवान विष्णु, महर्षि नारद जी से बहुत प्रसन्न हुए उन्होंने महर्षि नारद जी से कहा कि आज मैं आपसे बहुत प्रसन्न हूँ, आप जो चाहे मुझसे माँग सकते हैं। किंतु, महर्षि नारद जी ने भगवान विष्णु से कुछ भी न माँगा। भगवान विष्णु ने महर्षि नारद जी से बार-बार  माँगने को कहा। किंतु, महर्षि नारद जी बार-बार मना करते रहे। तब, भगवान विष्णु ने कहा कि महर्षि नारद जी मेरे बार-बार आपसे माँगने को कहने के बाद भी जब आप कुछ नहीं माँग रहे हैं तो आज मैं आपको अपनी ओर से, सबसे अनमोल वस्तु देता हूँ, और वह है कैवल्य अर्थात मोक्ष। इतना सुनना था कि महर्षि नारद जी, भगवान विष्णु के चरणों में गिर पड़े और विनती करने लगे कि वह उन्हें मोक्ष बिल्कुल भी न दें, अन्यथा वे भगवान विष्णु की भक्ति कैसे कर पायेंगे।


द्वैत जगत में भक्ति के मार्ग से ईश्वर के साकार रूप के दर्शन महर्षि नारद निरंतर कर रहे थे और वह इस भक्ति को ही सर्वोपरि मानते थे। यहाँ तक की उन्होंने इस भक्ति के लिये मोक्ष को भी त्याग दिया।

पुनश्च: : इस कथा को पूर्ण तथा व्यवस्थित करने के लिये हमारे परम मित्र आदरणीय एम.के.मिश्रा जी जो बहुत-बहुत धन्यवाद।


आदरणीय सुधिजन,
सादर प्रियतम अवतार मेहेरबाबा की जय जय जिनेन्द्र सदा,

आपसे विनम्र आग्रह है कि कृपया लेख के बारे में अपने अमूल्य विचार और सुझाव कमेंट बॉक्स में अंकित कर प्रोत्साहित करने का कष्ट करें,

सादर जय प्रियतम अवतार मेहर बाबा जय जिनेंद्र सदा

🙏🏻🌈🌈😇😇🙏🏻

Saturday, November 25, 2023

श्रीरामचरित मानस से:प्रभु राम के दर्शन

 🌻🌼🍀🌻🌼☘️ 

पूज्यनीय गोस्वामी तुलीदास जी कृत श्रीरामचरित मानस के बाल कांड में शिवपार्वती संवाद में दी गई यह सुंदर चौपाई की पंक्तियाँ हैं -

🍥🍭🍥🍭🍥🍭

 *हुई है वही जो राम रखि राखा।*

*को कर तर्क बढ़ावे साखा।।* 

🌷🍬🌷🍬🌷🌷

यह सुंदर पंक्तियाँ उद्धृत  कर रही हैं कि मनुष्य के अहंकार का कोई मोल नहीं है, जिस कारण वह विचार करता है कि कर्ता वह स्वयं है तथा इस सोच के कारण वह कर्ता भाव में रह कर ईश्वर तथा ईश्वर कृपा से वंचित रह जाता है। परम धाम उसकी नियति है किंतु वह जन्मजन्मांतर भटकता रह जाता है।


पंक्तियाँ, मार्ग प्रशस्त करती हैं कि अहंकार त्याग कर, ईश्वर के प्रति प्रेमवश हो उसका भरोसा करें कि कर्ता तो वही हैं। 


ईश्वर पर यह भरोसा,  उससे प्रेम होने के उपरांत ही सम्भव होता है। इसीलिये प्रभु राम को प्रेम प्यारा है।


भगवान कहते हैं कि कलयुग में मुझे प्राप्त करने का मात्र प्रेम ही एकमात्र मार्ग है।


प्रेम हृदय में उपजता है, बुद्धि तर्क करती है, इसलिये यह पंक्तियाँ तर्क करने से रोकती हैं। क्योंकि जब तक बुद्धि को विराम नहीं मिलता, तब तक हृदय में विराजे प्रभु राम  से साक्षात्कार नहीं होता।

प्रभु राम के साक्षात दर्शन तो प्रेम से ही होंगे।


 *जहाँ भरोसा है, वहाँ भय नहीं।* 

 *सादर -* 

 *जय सियाराम जय मेहेरामेहेर जय जिनेन्द्र सदा*

🙏🌈🌈😇😇🙏

श्रीरामचरित मानस से (भगवान को केवल प्रेम प्यारा है)

 🌻🌼🍀🌻🌼☘️

श्रीरामचरितमानस के अयोध्या कांड में वर्णन है कि भगवान श्रीरामचंद्रजी, सीतामाता और लक्ष्मण जी ने चित्रकूट में रहना प्रारम्भ किया।

यहाँ आपके दर्शन करने के लिये वन में रहने वाले भील और कोल आये तथा भगवान से सेवा करने का उन्होंने आग्रह किया तब भगवान ने अपने प्रेम से वनवासियों को संतुष्ट किया।

इसी प्रसंग से निम्नलिखित सुंदर पंक्तियाँ हैं जिनके अनुसार भगवान राम को केवल प्रेम प्यारा है।


*चौपाई:* 

रामहि केवल प्रेमु पियारा।

जानि लेउ जो जान निहारा।। 

राम सकल बनचर तब तोषे।

कही मृदु वचन प्रेम परिपोषे।।


*अर्थात:* 

श्री रामचंद्र भगवान को केवल प्रेम ही प्यारा है जो जानने वाला हो (जानना चाहता हो) वह जान ले। तब श्रीरामचंद्रजी ने प्रेम से परिपुष्ट हुए (प्रेमपूर्ण) कोमल वचन कहकर उन सब वन में विचरण करने वाले लोगों को संतुष्ट किया।

जय सियाराम जय मेहेरामेहेर सदा

🙏😇😇🌈🌈🙏

श्रीरामचरित मानस से: भगवान श्रीरामचंद्र जी का निवास स्थान

 🙏🌈🌈😇😇🙏

*जय सियाराम, जय मेहेरामेहेर सदा* 


जाति पाँति धनु धरमु बड़ाई। 

प्रिय परिवार सदन सुखदाई।।


सब तजि तुम्हहि रहइ उर लाई। 

तेहि के हृदयँ रहहु रघुराई।।


 *अर्थात-* 

जाति, पाति, धन, धर्म, बड़ाई, प्यारा परिवार और सुख देनेवाला घर- सबको छोड़कर जो केवल आपको ही हृदय में धारण किये रहता है, हे रघुनाथ जी ! आप उसके हृदय में रहिये।।


यह बेहद महत्वपूर्ण और सुंदर दोहा, श्रीरामचरित मानस के अयोध्या कांड से है।


भगवान सियाराम, लक्ष्मण जी सहित, वन गमन करते हुये महर्षि वाल्मीकि जी के आश्रम पहुँचते हैं।  


यहाँ भगवान राम, महर्षि वाल्मीकि से पूछते हैं कि इस वन में हम कहाँ रहें। 


तब, महर्षि वाल्मीकि जी कहते हैं 

'जो जाति पाँति, धन, धर्म को छोड़ कर आपको हृदय में धारण करते हैं, आप उसके हृदय में रहिये'

🌷🍬🌷🍬🌷🍬


दीपावली की ढेर सारी बधाईयाँ और शुभकामनायें !!!


🍥🍭🍥🍭🍥🍭

 *जय सियाराम, जय मेहेरामेहेर सदा* 

🙏😇😇🌈🌈🙏

श्री रामचरित मानस से दो प्रसंग

प्रसंग:1

🌻🌼🍀🌻🌼☘️

बालकाण्ड के दोहों में दिया है कि महाराज जनक, भगवान राम के चरण पखार रहे हैं।

यहीं यह लिखा भगवान के नाम के स्मरण से कलयुग के सारे पाप समाप्त हो जाते हैं।

 *जय बाबा जय जिनेन्द्र, जय मेहेरामेहेर सदा*

🙏😇😇🌈🌈🙏


प्रसंग: 2

भगवान राम और लक्ष्मण जी को लेकर गुरु वशिष्ठ जी जनकपुरी के महल में आदरपूर्वक ठहरा दिये गये हैं, महाराजा जनक , अतिथियों का स्वागत कर वापस जा चुके हैं। अब भगवान राम, लक्ष्मण जी के मन को पढ़ लिया और उन्होंने गुरु वशिष्ठ से अनुमति माँगते हुये कहा कि लक्ष्मण जी जनकपुरी भ्रमण करना चाहते हैं।

गुरु वशिष्ठ भगवान राम को प्रेमवश वचन कहते हैं कि हे राम! तुम नीति की रक्षा कैसे नहीं करोगे, 

हे तात्, तुम तो धर्म की मर्यादा का पालन करने वाले हो, तुम  प्रेम के वशीभूत हो कर सेवकों को सुख देने वाले हो।

*जय सियाराम सदा* 

🙏🌈🌈🙏

Related Posts with Thumbnails