Total Pageviews

Showing posts with label Attitude. Show all posts
Showing posts with label Attitude. Show all posts

Saturday, November 25, 2023

श्रीरामचरित मानस से:प्रभु राम के दर्शन

 🌻🌼🍀🌻🌼☘️ 

पूज्यनीय गोस्वामी तुलीदास जी कृत श्रीरामचरित मानस के बाल कांड में शिवपार्वती संवाद में दी गई यह सुंदर चौपाई की पंक्तियाँ हैं -

🍥🍭🍥🍭🍥🍭

 *हुई है वही जो राम रखि राखा।*

*को कर तर्क बढ़ावे साखा।।* 

🌷🍬🌷🍬🌷🌷

यह सुंदर पंक्तियाँ उद्धृत  कर रही हैं कि मनुष्य के अहंकार का कोई मोल नहीं है, जिस कारण वह विचार करता है कि कर्ता वह स्वयं है तथा इस सोच के कारण वह कर्ता भाव में रह कर ईश्वर तथा ईश्वर कृपा से वंचित रह जाता है। परम धाम उसकी नियति है किंतु वह जन्मजन्मांतर भटकता रह जाता है।


पंक्तियाँ, मार्ग प्रशस्त करती हैं कि अहंकार त्याग कर, ईश्वर के प्रति प्रेमवश हो उसका भरोसा करें कि कर्ता तो वही हैं। 


ईश्वर पर यह भरोसा,  उससे प्रेम होने के उपरांत ही सम्भव होता है। इसीलिये प्रभु राम को प्रेम प्यारा है।


भगवान कहते हैं कि कलयुग में मुझे प्राप्त करने का मात्र प्रेम ही एकमात्र मार्ग है।


प्रेम हृदय में उपजता है, बुद्धि तर्क करती है, इसलिये यह पंक्तियाँ तर्क करने से रोकती हैं। क्योंकि जब तक बुद्धि को विराम नहीं मिलता, तब तक हृदय में विराजे प्रभु राम  से साक्षात्कार नहीं होता।

प्रभु राम के साक्षात दर्शन तो प्रेम से ही होंगे।


 *जहाँ भरोसा है, वहाँ भय नहीं।* 

 *सादर -* 

 *जय सियाराम जय मेहेरामेहेर जय जिनेन्द्र सदा*

🙏🌈🌈😇😇🙏

Sunday, August 8, 2010

हम होंगे कामयाब.....



हम होंगे कामयाब  एक दिन
मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब
एक दिन
आपस में विश्वास
होगा आपस में विश्वास
होगा नहीं  किसी का घात
एक दिन...
मन में है विश्वास पूरा है विश्वास
नहीं गोली की कोई गूंज
न हो बम की आवाज़,
नहीं डरेगा कोई,
एक दिन
पूरा है विश्वास....
भ्रष्टा-चार से निजात
नहीं भूख से उदास
न बेटी को कोई मार
नहीं जलेगा कोई
एक दिन
हिन्द का विश्वास
मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास...
होगी रोज़ी चारों ओर
होगी रोटी चारों ओर
विकास की ये बात
जन गण का यह विश्वास
मन में है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन
नहीं कोई किसी का दास
होगा मौन का विस्तार
स्वतंत्र ब्रम्ह  का आगाज़,
सत्य का यह सार  
एक दिन...
मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास,
हम होंगे कामयाब
एक दिन
फैले प्रेम का उजास
इच्छाओं से आज़ाद
सुनो परम पिता  पुकार
सुनो मेहेर की यह आस
मन में रहे विश्वास...
हो रहे आज़ाद 
प्रत्येक  दिन...
हम होंगे कामयाब 
एक दिन....

Thursday, November 19, 2009

ऐटिट्य़ूड कहें या नज़रिया (भाग-2)

दूरदर्शन का वो ज़माना याद आता है जब प्राइवेट चैनलॉ का आगमन नहीं हुआ था. बड़े शौक से शनिवार के शाम को बच्चों का कार्यक्रम “फ्रैगल रॉक” देखा करते थे.
खूब अच्छे से याद है, कचड़े में रहने वाले इन जीवों में से एक, इक बार निकल कर शहर आता है और लौट कर अपने दोस्तों को अपना अनुभव सुनाते हुए बताता है कि शहर में मनुष्य जब छाता खोलता है तो पानी बरसता है.
छाता खोलने के कारण पानी बरसता है या पानी बरसने पर छाता खोलते हैं इंसान की अपनी समझ भी किसी घटना या व्यक्ति के प्रति दृष्टिकोण तय करती है.

ऐटिट्य़ूड कहें या नज़रिया (भाग-1)


सुबह आस्था चैनल पर संतों के प्रवचन सुनना बेहद सुकून भरा अनुभव है. ऐसे ही के पहुंचे हुए संत ने अपने प्रवचन में नज़रिये के बारे में समझाते  हुए एक बच्चे की कहानी सुनाई. 
इस बच्चे ने अपने हम उम्र मित्र से रात के समय पूछा कि सूर्य भगवान कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं? बच्चे ने जवाब दिया अंधेरा हो गया है कैसे दिखाई देगा ? 
इस बच्चे का जवाब बड़ा रोचक है. सूर्य ढलने के कारण अंधेरा हुआ या अन्धेरा होने के कारण सूर्य देखना सम्भव नहीं हो पा रहा है. 
शायद इसी को कहते हैं गिलास आधा खाली है या आधा भरा.

Saturday, September 12, 2009

तीन कहानियाँ-क़हानी एक: खरगोश और कौआ

एक मेहनती खरगोश दिन भर कमर-तोड़ मेहनत करने के बाद अपनी सासों पर काबू पाने की कोशिश कर रहा था. तभी उसने सामने के पेड़ की फुनगी पर मस्ती से बैठे कौए को सीटी बजाते हुए देखा.
खरगोश को बड़ा आश्चर्य हुआ. उसने कौये से पूछा “ क्या तुम्हें कोई काम करने की ज़रूरत नहीं पड़ता?” कौये ने कहा “नहीं, दिन भर मैं मज़े में रहता हूँ. तुम्हारी तरह पूरे दिन खटता थोड़ॆ ही रहता हूँ. चाहे तो तुम भी कोशिश कर के देख सकते हो”.
खरगोश ने भी ठान ली कि वो भी फुनगी पर जा कर बैठेगा और मज़े करेगा। क़ोशिश करने पर भी जब वह पेड़ पर नहीं चढ़ पाया तो पेड़ के नीचे ही पैर-पर-पैर चढ़ा कर लेट गया और लगा सीटी बजाने.
कुछ ही दूर से एक लोमड़ी गुज़र रही थी उसने बढ़िया शिकार देखा तो उसका




मन ललचा गया. उसने आव देखा न ताव बस एक ही झपट्टॆ में खरगोश को चट कर गयी.


मैनेजमेंट सीख 1 : शीर्ष पर रह कर आप बिना काम किये भी रह सकते हैं पर निचले क्रम पर रह कर बिना काम किये आप बच नहीं सकते.

क्रमशः.... कहानी का अगला भाग कहानी दो में ....

http://google.co.in/

Wednesday, September 9, 2009

कहानी दो: मुर्गा और बुल (बैल)

कथा एक के कौये से इस कहानी का नायक मुर्गा भी प्रेरित हो गया. इस मुर्गे ने भी मन ही मन तय किया कि वह कौए की तरह ही पेड़ की फुनगी पर जा कर बैठेगा. और अब बाँग देगा तो सिर्फ वहीं से.

उसने कूद लगायी तो पहली शाखा तक भी नहीं पहुँच सका। बेचारा मुर्गा निराश हो गया। व्हीं से एक बुल (बैल) गुज़र रहा था वह इस घटना को देख रहा था. उससए मुर्गे को उदास बैठे देख रहा नहीं गया. उसने मुर्गे को सुझाया कि यदि मुर्गा उसका (बुल का) शिट (गोबर) खा ले तो उसे इतनी शक्ति मिल जायेगी कि वह पेड़ पर चढ़ सकेगा।  
मुर्गे ने ऐसा ही किया और वह कूद अर पहली शाखा पर जा बैठा। पर वह और ऊपर नहीं जा पा रहा था. इस पर बुल ने फिर कहा कि तुम पर्याप्त मात्रा में “शिट” खाओ तो ऊपर फुनगी तक पहुँच जाओगे. मुर्गे ने एसा ही किया और फुनगी पर जा बैठा. जैसे ही मुर्गा फुनगी पर पहुँचा उसने ज़ोर से बाँग दी. पास से ही एक शिकारी निकल रहा था उसने मुर्गे को देख्ते ही गोली दागी और मुर्गे को मार गिराया.
क्रमश........ बाकी हिस्सा कहानी तीन में..... 
मैनेजमेंट सीख 2 : बुल-शिट खा कर आप शीर्ष पर तो पहुँच सकते हैं पर वहाँ बने नहीं रह सकते हैं। इसके लिये अपने आप में दम चाहिये.

कहानी तीन: चिड़िया और लोमड़ी

एक चिड़िया आसमान में उड़ रही थी कि अचानक भारी बर्फबारी शुरू हो गयी.
चिड़िया बर्फ में दब गयी। ठंड के मारे उसकी हालत खराब होने लगी कि अचानक वहाँ से कथा दो का पात्र बैल वहाँ से गुज़रा और जहाँ चिड़िया दबी थी वहाँ गोबर कर दिया. गोबर की गर्मी से चिड़िया को बहुत राहत महसूस हुई तो वह गाना गाने लगी.
उधर से कहानी दो की लोमड़ी निकल रही थी जैसे ही उसने चिड़िया की आवाज़ सुनी, तुरंत ही उसने गढ्ढा खोदा और चिड़िया को निकाल कर खा गया।
मैनेजमेंट सीख 3 : ज़रूरी नहीं कि सिर पर गोबर करने वाला दुश्मन ही हो और यह  ज़रूरी नहीं कि गढ्ढा खोदने वाला हमेशा दोस्त हो।
http://google.co.in/

Saturday, November 22, 2008

क्या ड्राइविंग से स्वाभाव का अंदाज़ लगाया जा सकता है....

आप सड़क पर जा रहे हों और किसी अनजान व्यक्ति की ड्राइविंग में आप कुछ खास बात देखते हैं, हो सकता है यह कुछ खास उस व्यक्ति के स्वाभाव का प्रतिबिम्ब हो.....
किशोर कुमार का गृह नगर होने के अलावा भी खंडवा में एक खास बात है और वो है यहाँ के लोगों का सरल सीधा स्वभाव. इस शहर में घूमते हुए हमें कभी इस बात का एहसास भी नहीं हुआ की स्कूटर में ब्रेक लगभग न के बराबर लगता है. पर एक अन्य शहर में आने के बाद सबसे पहले स्कूटर का ब्रेक ही बनवाया. यहाँ पर रोड पर चलते हुए कब कौन किस और मुड जाए ये कहना नामुमकिन सा ही है. ध्यान देने पर एक मज़ेदार बात सामने आई की ट्रैफिक की दशा लोगों के स्वाभव के बारे में बहुत कुछ कहती है. खंडवा में लोग नाक की सीध में चलने वाले हैं और अपने जीवन में भी यह नाक की सीध में चलने वाले और विश्वास योग्य हैं पर इस नए शहर में अचानक मुड कर विस्मित कर देने वाले लोग के व्यवहार के बारे में कुछ भी कह पाना असंभव ही है.
Related Posts with Thumbnails