Total Pageviews

Showing posts with label Panchatantra Stories. Show all posts
Showing posts with label Panchatantra Stories. Show all posts

Friday, November 6, 2009

धोबी का गधा

एक अनपढ़ धोबी के गधे ने रात को धोबी के घर में चोर घुसते हुए देखा तो अपना कर्तव्य समझते हुये, मालिक को जगाने के उद्देश्य से चिल्लाने लगा पर पास ही लेटा धोबी का पालतू कुत्ता जान कर भी अनजान बना, मक्कारी करता हुआ चुपचाप लेटा रहा.
गधे की आवाज़ सुन कर धोबी जाग गया, सोचा आधी रात को कुत्ता भौंकता तो कुछ समझ में आता पर यह गधा क्यों हल्ला कर रहा है ? मुझे इतनी अच्छी नींद से जगा दिया. आव देखा न ताव बस गुस्से में उसने पास रखा डंडा उठाया और जा कर गधे की पीठ पर बरसा दिया. गधा बेचारा दुखी हो गया, कुत्ते के चेहरे पर कुटिल मुस्कान तैर गई.
एक पढ़ा लिखा, एम बी ए. पास लॉंन्ड्रीवाला धोबी था, उसने भी गधा पाल रखा था, रात को इसके घर भी चोर घुसा, यहाँ भी गधे ने शोर मचाया, कुत्ते ने यहाँ भी मक्कारी दिखाई. लॉन्ड्री वाला यहाँ भी जागा. चोर के आने और गधे की सजगता को उसने ध्यानपूर्वक सुना और समझा.
अगले दिन लॉंन्ड्री वाले ने सभा बुलाई और सबके सामने गधे का सम्मान किया, हार पहनाया और शाबासी दी. गधे को मिलने वाले हरे चारे की मात्रा में वृद्धि कर दी. गधा बहुत खुश हुआ. अब वह दिन दूनी और रात चौगुनी मेहनत करने लगा. दिन में वह कमर तोड़ मेहनत करता और रात को जाग कर घर पर पहरा भी देता. कुत्ता दिन में भी आराम करता था और अब रात को भी उसे आराम हो गया था, गधे ने जो पहरा देने का काम सम्भाल लिया था.
कुछ दिन बीते, गधे ने कुत्ते को देखा जो खा खा कर मुटा रहा था फिर उसने ळॉंन्ड्री वाले को देखा तो उसकी बुद्धि जागी. गधे को समझ में आया कि किस प्रकार से लॉंन्ड्री वाला उसका शोषण कर रहा है. अब गधा नई नौक्ररी की तलाश में निकल चुका है.
सीख:
1.       अपना काम करना ही बुद्धिमानी का परिचायक है. किसी और के काम में जहाँ तक हो सके हस्तक्षेप न करें.
2.       दुनिया में आम तौर पर दो प्रकार के लोग मिलते हैं एक तो शोषक और दूसरा शोषित. यदि आप शोषक नहीं हैं तो सावधान हो जायें कि कम से कम आपका कोई शोषण न कर सके.        

Sunday, October 18, 2009

दो पाटन के बीच में.......

एक दिन एक कुत्ता जंगल में रास्ता भूल गया। तभी उसने देखा, एक शेर उसकी तरफ बढ़ा आ रहा है। कुत्ते की जान सूख गई, उसने सोचा आज तो काम तमाम हुआ मेरा।  

अचानक कुत्ते की निगाह सामने पड़ी सूखी हड्डियों पर पड़ी, देखते ही कुत्ते के मन में विचार कौंधा । उसने यूं जाहिर किया मानो शेर को उसने देखा ही नहीं है, वह उसकी तरफ से मुंह फेर कर सूखी हड्डि़यों के ढेर की ओर चल दिया  और उनमें से एक हड्डी को चबाने लगा। हड्डी को चूसते हुए वो दिखावटी मज़े  में  कहता जा रहा था,
वाह! शेर को खाने का आनंद ही कुछ और है। एक और मिल जाए तो पूरी दावत ही हो जाए। यह कह कर उसने जोर से डकार ली।

यह नज़ारा देख शेर हैरत में पड़ गया। उसने सोचा,यह कुत्ता तो विलक्षण है ...शेर का शिकार करता है, उसकी हड्डी तक चबा डाली। इससे बचना तो मुश्किल है। अच्छा हुआ जो इसकी निगाह मुझ पर नहीं पड़ी। भैया यहां से तो जान बचा कर भागो। यह सोचते ही  वह वहां से भाग खड़ा हुआ।

यह पूरा तमाशा, पेड- पर बैठा एक बंदर  देख रहा था। उसने सोचा, मौका अच्छा है। शेर को कुत्ते की कारस्तानी बता देता हूं। इस बहाने शेर अहसानमंद हो जाएगा और उससे दोस्ती भी हो जाएगी। रोज रोज शेर से जान बचाने की ज़हमत भी छूटेगी। उसने भी ताबड़तोड़ शेर का पीछा करना शुरू किया।
महाबली का ढोंग करते हुए कुत्ता कनखियों से आसपास का जायज़ा भी ले रहा था। बंदर की फ़ितना-तबीयत से वह वाक़िफ था। जैसे ही उसने बंदर को शेर के पीछे छलांगें लगाते देखा, उसे माजरा समझ में आ गया।

इस बीच बंदर, शेर को पूरा क़िस्सा बता चुका था कि किस प्रकार वह कुत्ते हाठों बुद्धु बन गया. शेर की ऐसी किरकिरी कभी न हुई थी, वह जोर से दहाड़ा और कहा, अभी बताता हूं उस कुत्ते के पिल्ले को। वो तो गया काम से..

कुत्ते ने जैसे ही बंदर के साथ शेर को लौटते देखा तो फिर अनजान बनते हुए वह जोर जोर से पंजे ज़मीन पर मारते हुए गुस्से में कहने लगा, इस बंदर की औलाद को गए एक घंटा हो गया।  एक शेर को तो फांस नहीं पाया और बड़ा चालाक बना फिरता है।

शेर की सिट्टी पिट्टी गुम हो गयी,  उसने घूर कर बन्दर को देखा. और सिर पर पाँव रख कर भाग खड़ा हुआ. और बन्दर धोबी का हो गया, न शेर का न कुत्ते का....

नैतिक शिक्षा-
१. हमारे आसपास भी ऐसे ही कई बंदर हैं। उनकी शिनाख्त ज़रूरी है।
२. हर मुश्किल हालात का सामना स्थिर चित्त  होकर करना चाहिए।  
     राह जरूर निकलती है।
३. दो पाटन के बीच में साबुत बचा ना कोई...

साभार:पंचतंत्र की कहानी,  श्री अजीत वाडनर्कर जी के फेसबुक प्रोफाईल से...
Related Posts with Thumbnails